संभाग के 4 जिलों में शीतलहर, सागर में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा – Sagar News

संभाग के 4 जिलों में शीतलहर, सागर में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा – Sagar News


.

सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद ठंड को लेकर जो संभावनाएं जताई जा रही थीं, सागर में उसके अनुरूप अब तक सर्दी नहीं हुई। गुरुवार को संभाग के 6 जिलों में सबसे ज्यादा तापमान सागर का रहा।

छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी व पन्ना शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने चारों जिलों में शुक्रवार को भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां 6.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ नौगांव सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटों में सागर शहर में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। सागर 29 डिग्री के साथ प्रदेश के सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले पांच शहरों में शामिल रहा। यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।



Source link