सिंगरौली के वार्ड 34 उपचुनाव नामांकन में भीड़: कांग्रेस का आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, मंत्री राधा सिंह बोलीं-ये सभी आरोप बेबुनियाद – Singrauli News

सिंगरौली के वार्ड 34 उपचुनाव नामांकन में भीड़:  कांग्रेस का आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, मंत्री राधा सिंह बोलीं-ये सभी आरोप बेबुनियाद – Singrauli News


सिंगरौली नगर निगम के वार्ड नंबर 34 में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। नामांकन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। इस उपचुनाव में क

.

नामांकन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भीड़ को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जिसका भाजपा ने खंडन किया है। मतदान 1 जनवरी को होगा और नतीजे 3 जनवरी को आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अशोक सिंह इसी वार्ड की पूर्व पार्षद पूनम सिंह के पति हैं। करीब एक महीने पहले पूनम सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया था, जिसके बाद वार्ड 34 का पार्षद पद रिक्त हो गया और उपचुनाव की स्थिति बनी।

बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक और देवसर विधायक भी नामांकन के समय मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या के कारण कलेक्ट्रेट परिसर और रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के आसपास भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही।

सीमित संख्या में एंट्री की थी इजाजत

इसी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि नामांकन के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष के भीतर तक पहुंच गए, जो निर्वाचन नियमों के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीमित संख्या में ही लोगों को कार्यालय कक्ष में प्रवेश की अनुमति होती है, इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया।

निर्वाचन अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए था कि वह निर्वाचन प्रक्रिया को तय मापदंडों के अनुसार सख्ती से संपन्न कराता, ताकि किसी भी राजनीतिक दल को अनुचित फायदा न मिले। कांग्रेस ने मामले में निर्वाचन अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग की है।

वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने बातचीत में कहा कि भाजपा ने पूरी तरह नियमों के तहत नामांकन किया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता उत्साह के साथ पहुंचे थे, लेकिन जानबूझकर किसी प्रकार का नियम उल्लंघन नहीं किया गया। मंत्री ने दावा किया कि वार्ड 34 का उपचुनाव भाजपा जीतेगी।



Source link