Last Updated:
Devon Conway double century: हाल ही में आईपीएल 2026 में अनसोल्ड रहने वाले डेवोन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी ठोक कर सनसनी मचा दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट में कॉन्वे 227 रन बनाकर आउट हुए. टेस्ट करियर में डेवोन कॉन्वे का ये सबसे बड़ा स्कोर भी है.
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले डेवोन कॉन्वे ने दोहरा शतक ठोककर सनसनी मचा दी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन कॉन्वे ने 227 रनों की रिकॉर्ड की पारी खेली. कॉन्वे का यह टेस्ट करियर में सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार डबल सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है. कॉन्वे ने अपने डेब्यू टेस्ट में भी दोहरा शतक लगाया था.
बता दें कि हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन के बाद कॉन्वे ने सोशल मीडिया पर सीएसके को थैंक यू लिखते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तांडव मचा दिया. कॉन्वे आईपीएल में सीएसके के लिए तीन सीजन में खेले, लेकिन आईपीएल 2026 के लिए टीम ने उन्हें रिटेन नहीं और ना ही ऑक्शन में बिडिंग की. सीएसके के लिए कॉन्वे 29 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 11 फिफ्टी के साथ 1080 रन दर्ज है.
टॉम लैथम के साथ कॉन्वे की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
दोहरे से शतक से पहले डेवोन कॉन्वे ने कप्तान टॉम लैथम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी. खेल के पहले दिन कॉन्वे और लैथम ने मिलकर पहले विकेट के लिए 323 रन बनाए , जो न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. यह 2025 में किसी भी टीम की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है. लैथम 137 रन बनाकर आउट हुए थे.
न्यूजीलैंड ने खड़ा दिया है पहाड़ जैसा स्कोर
न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया खेल के दूसरे दिन कीवी टीम ने 500 रन से अधिक बना लिए हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम के लिए आगे काफी मुश्किल होने वाली है. वहीं वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें