हेड का हल्ला बोल, शतक ठोक की ब्रैडमैन की बराबरी, क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप!

हेड का हल्ला बोल, शतक ठोक की ब्रैडमैन की बराबरी, क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप!


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में भी कंगारूओं ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. सीरीज में शुरुआती 2 मैच जीतने के बाद अब वह अपनी तीसरी जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज काफी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ट्रैविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेल कर इंग्लैंड को मैच के तीसरे दिन पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है. मैच में पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की पकड़ बन चुकी है. दिन का खेल खत्म होने तक कंगारुओं ने 356 रनों की बढ़त ले ली है. साथ ही ट्रेविस हेड ने आज शतक जड़ने के साथ ही एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. ऐसा करने वाले हेड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन चुके हैं  आजतक केवल 4 खिलाड़ी ऐसा कर पाए हैं.

हेड टीम के मुख्य अंग

मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई खेमे में स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन के बाद ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही एक खास फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया में एक ही पिच पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड के बारे में. ट्रेविस हेड ने एडिलेड में लगातार 4 मैच में 4 शतक जड़कर ये अनोखा कीर्तिमान अपने नाम पर स्थापित कर लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source


2022 में हुआ था आगाज

साल 2022 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैदान पर तूफानी 175 रनों की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड की शुरुआत की थी. इसके बाद एक बार फिर वेस्टइंडीज को ही बुरी तरह से धोया और साल 2024 में 119 रनों की शतकीय पारी खेली. फिर तीसरा शतक उनका भारत के खिलाफ आया. जब साल 2024 उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली. 

1 मैदान पर ऐसा करने वाले दिग्गज

गौरतलब है कि एडिलेड के मैदान पर माइकल क्लार्क ने  भी 4 शतक ठोकने का कारनामा किया है और अब इस फेहरिस्त में ट्रेविस हेड भी 4 शतक के साथ शामिल हो गए हैं. इसके अलावा स्टीव स्मिथ और सर डॉन ब्रैडमैन ने भी मेलबर्न में 4-4 शतक ठोकने का कारनामा किया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक ऐसा 4 खिलाड़ी  कर सके हैं. 

ये भी पढ़ेंट्रैविस के शतक से दहला इंग्लैंड, तोड़ दिया हिटमैन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, आंकड़े उड़ाएंगे आपके होश



Source link