एमपी के स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. राज्य के सरकारी अस्पतालों में लगातार सामने आ रही घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं. कभी अस्पतालों में चूहों का आतंक, कभी नकली कफ सिरप का मामला, तो कहीं ऑपरेशन थिएटर में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. अब ताजा मामला सतना जिला अस्पताल से सामने आया है, जहां गंभीर लापरवाही के चलते 4 मासूम बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव खून चढ़ाए जाने की खबर है. जिन अस्पतालों का काम लोगों की जान बचाना है, वहीं से अब उनकी जिंदगी खतरे में पड़ती नजर आ रही है. देखिए आखिर क्या है मामला?