MP News Live 19 December: भोपाल से लेकर मुंबई तक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

MP News Live 19 December: भोपाल से लेकर मुंबई तक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक व्यस्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. दिन की शुरुआत भोपाल से होगी और इसके बाद वे मुंबई दौरे पर जाएंगे.सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भोपाल स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे. यहां वे ‘मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट 2025’ का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ और युवा प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे.इसके बाद दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होंगे. करीब 1 बजकर 50 मिनट पर वे मुंबई के सांताक्रुज स्थित होटल ग्रैंड हयात पहुंचेंगे. यहां वे ‘वर्ल्ड हिन्दू इकोनॉमिक फोरम कॉन्फ्रेंस 2025’ में हिस्सा लेंगे. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आए उद्योगपति, नीति विशेषज्ञ और अर्थशास्त्री शामिल होंगे, जहां आर्थिक विकास और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

December 19, 202507:44 IST

उज्जैन:मंत्री श्रेयसी सिंह आज सुबह पहुंची उज्जैन, भस्म आरती में हुईं शामिल

बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज सुबह भस्म आरती में भाग लेकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए. दर्शन के बाद, श्रेयसी सिंह का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा सम्मान और अभिनंदन किया गया.

December 19, 202507:37 IST

ग्वालियर में 25 दिसंबर को व्यापार मेले का उद्घाटन करें अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन ग्वालियर में ‘MP ग्रोथ समिट’ के तहत होगा, जो अटल जी की 101वीं जयंती पर हो रहा है. इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे.

December 19, 202507:36 IST

भोपाल में तीन दिवसीय IAS एसोसिएशन सर्विस मीट का शुभारंभ

सीएम मोहन आज मध्य प्रदेश IAS एसोसिएशन सर्विस मीट का शुभारंभ करेंगे. भोपाल में आज मध्य प्रदेश के IAS अधिकारियों का जमावड़ा होगा. तीन दिवसीय IAS सर्विस मीट में प्रशासन के बड़े अधिकारी, सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव और पूर्व IAS अफसर अपने परिवार के साथ शामिल होंगे. इस मीट में IAS ऑफिसर्स अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. अरेरा क्लब में दिन भर और देर रात तक कार्यक्रम चलेंगे. इस सर्विस मीट के लिए चार हाउस बनाए गए हैं. आखिरी दिन मोस्ट क्रियेटिव, बेस्ट प्रजेंटेशन, बेस्ट एंटरटेनमेंट वैल्यू और बेस्ट कोआर्डिनेशन के लिए अवार्ड दिए जाएंगे.

December 19, 202507:35 IST

एमपी में कड़ाके की टंड के साथ घने कोहरे का साया

एमपी में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है. सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल, शाजापुर, इंदौर और उज्जैन में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है. भोपाल का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, इंदौर में 4.5 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री, उज्जैन में 7.3 डिग्री और जबलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया. मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, मंदसौर और शाजापुर में तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है.

homemadhya-pradesh

LIVE: भोपाल से लेकर मुंबई तक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम



Source link