Unique cricket record: 500+ विकेट, 500+ छक्के और 5000+ रन… नामुमकिन है इस खूंखार बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना!

Unique cricket record: 500+ विकेट, 500+ छक्के और 5000+ रन… नामुमकिन है इस खूंखार बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना!


Unique cricket record: T20 क्रिकेट का उदय साल 2007 में हुआ था. पिछले 18 सालों में इस फॉर्मेट ने फैंस को अपना दीवाना बनाया। कुछ खिलाड़ी ऐसे हुए, जिन्होंने इस फॉर्मेट में ऐसे कमाल कर दिखाए, जिन्हें जानकर फैंस हैरानी में पड़ जाते हैं. कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे होते हैं, जिन पर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है, जबकि कुछ उपलब्धियां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि शायद उन्हें दोहराना या तोड़ना नामुमकिन है. T20 क्रिकेट में खिलाड़ी या तो बल्ले से जलवा दिखाते हैं या गेंद से, लेकिन दोनों में एक साथ महारत हासिल करना बहुत कम लोगों के बस की बात होती है. एक खूंखार खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने न सिर्फ रन बरसाए, छक्के लगाए, बल्कि विकेट की झड़ी भी ला दी, उसने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला, जिसका टूटना बेहद मुश्किल लगता है.

आखिर क्या है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

यहां जिस रिकॉर्ड की बात हो रही है, वह T20 में 500 प्लस विकेट, 500 प्लस छक्के और 5000 प्लस रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. पूरी दुनिया में इस मुकाम तक अभी एक ही खिलाड़ी पहुंच पाया है. ये कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के घातक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं. आंद्रे रसेल T20 क्रिकेट में एक साथ 5000+ रन, 500 विकेट और 500+ छक्कों की उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं, उन्होंने यह रिकॉर्ड दिसंबर 2025 में ही अपने नाम किया था.

T20 में बल्ले से बना चुके हैं 9563 रन

आंद्रे रसेल टी20 में खूंखार ऑलराउंडर हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से घातक होते हैं. वह 579 मैचों में 9563 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 34 फिफ्टी शामिल हैं. करियर में स्ट्राइक रेट 168.24 का रहा है, जो यह साबित करता है कि वह आते ही गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं, आखिरी के ओवरों में छक्के लगाना उनके बाएं हाथ का खेल है.

Add Zee News as a Preferred Source


504 मैचों में चटका चुके हैं 504 विकेट

आंद्रे रसेल 2010 से T20 खेल रहे हैं. अब तक उन्होंने 579 मैच खेले हैं, जिनमें 504 विकेट निकाले हैं. 15 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. रसेल दुनिया भर की T20 लीग खेलते हैं. वह अपने करियर में अब तक 2 दर्जन अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं. वह पूरी दुनिया में T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज हैं. नंबर एक पर राशिद खान का नाम है, जो अब तक 504 मैचों में 685 विकेट ले चुके हैं.

आंद्रे रसेल के T20 में कितने चौके और कितने छक्के

आंद्रे रसेल को T20 का सबसे घातक सिक्स हिटर भी कहा जाता है. वह अपने करियर में अब तक 778 छक्के लगा चुके हैं, जबकि 632 चौके लगाए हैं. T20 में चौकों से ज्यादा उनके नाम छक्के हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि रसेल छक्कों में ज्यादा डील करते हैं.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup इतिहास के 5 खूंखार बल्लेबाज, जिन्होंने कर दी रनों की बारिश…लिस्ट में 3 विदेशी बल्लेबाजों का जलवा



Source link