अजूबा: भारत का इकलौता बल्लेबाज… जिसने ODI में ठोका दोहरा शतक, टेस्ट में जड़ा तिहरा शतक और IPL में भी लगाई सेंचुरी

अजूबा: भारत का इकलौता बल्लेबाज… जिसने ODI में ठोका दोहरा शतक, टेस्ट में जड़ा तिहरा शतक और IPL में भी लगाई सेंचुरी


भारत का एक दिग्गज बल्लेबाज ऐसा है जिसका रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल है. भारत में केवल एक बल्लेबाज ही ऐसा है जिसनें ODI में दोहरा शतक, टेस्ट में तिहरा शतक और IPL में सेंचुरी लगाने के तीनों ही महारिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज भी कभी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए हैं. आइए आपको बताते हैं भारत के उस धुरंधर बल्लेबाज के बारे में जिसने ODI में दोहरा शतक, टेस्ट में तिहरा शतक और IPL में सेंचुरी जड़ने के तीनों ही रिकॉर्ड बनाए हैं.

ये रहा भारत का धुरंधर बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग ही भारत के वह इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ODI में दोहरा शतक, टेस्ट में तिहरा शतक और IPL में सेंचुरी जड़ने के तीनों ही रिकॉर्ड बनाए हैं. वीरेंद्र सहवाग के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है.

Add Zee News as a Preferred Source


वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक ठोका

वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक ठोका था. वेस्टंइडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए उस वनडे इंटरनेशनल मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 149 गेंद पर 219 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वीरेंद्र सहवाग ने अपनी इस पारी के दौरान 25 चौके और 7 छक्के उड़ाए थे. वीरेंद्र सहवाग ने 251 वनडे मैचों में 35.05 की औसत से 8273 रन बनाए हैं.

टेस्ट में भी तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड

वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने का कमाल दो बार किया है. वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में ठोका था. उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 309 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस तिहरे शतक के 4 वर्ष बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2008 में चेन्नई के मैदान पर वीरेंद्र सहवाग ने दूसरी ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी और अपने टेस्ट करियर का हाइएस्ट 319 रन का स्कोर बनाया था. वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए हैं.

IPL में भी लगाई सेंचुरी

वीरेंद्र सहवाग IPL में शतक लगाने का कमाल दो बार कर चुके हैं. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 5 मई 2011 को डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला IPL शतक जड़ते हुए 119 रनों की पारी खेली थी. वीरेंद्र सहवाग ने इसके बाद 30 मई 2014 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी. यह वीरेंद्र सहवाग के आईपीएल करियर का दूसरा शतक था. वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 27.56 की औसत से 2728 रन बनाए हैं.



Source link