आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं |
|
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बरेला गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर, संतजी की कुटिया एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट्स, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक देवकी नगर, पन्ना नगर, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, सुभालय, फॉरच्यून प्राइड, जी-आई त्रिलंगा, इडन एंड इलाइट एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक फाइन एवेन्यू फेस 2-3, ऑनेक्स पैलेस, आम्र स्टेट, ललिता नगर, अंकित परिसर एवं आसपास।
- सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक रोशनपुरा एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक लव-कुश अपॉर्टमेंट, त्रिपति अपॉर्टमेंट एवं आसपास।
20 दिसंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, त्रिग्रही–चतुर्ग्रही योग
20 दिसंबर को दैत्य गुरु शुक्राचार्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। अस्त अवस्था में चल रहे शुक्र वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से सूर्य और मंगल की युति से अंगारक योग बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर |
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
|
| कैंपस/जॉब |
|
MP में 474 पदों पर सीधी-भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन
- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे, अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।
बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय
- भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
- प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link