उज्जैन में 3 युवकों को चाइनीज मांझा बेचते पकड़ा: कई लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान – Ujjain News

उज्जैन में 3 युवकों को चाइनीज मांझा बेचते पकड़ा:  कई लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान – Ujjain News



उज्जैन में पुलिस ने सर्चिंग अभियान के दौरान चाइना मांझा बेचने निकले तीन युवकों को पकड़ा है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने 19-19 वर्ष के तीन आरोपियों के पास से चायना मांझे के कुल 23 रोल जब्त किए हैं।

.

शहर में चाइना मांझे से गला कटने की घटना सामने आने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को चिमनगंज मंडी पुलिस को सूचना मिली कि अनाज मंडी क्षेत्र में तीन युवक अवैध रूप से पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाली चाइना डोर बेचने के लिए खड़े हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 रोल चाइना डोर जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हर्ष चौहान (19 वर्ष) निवासी ग्राम चंदू खेड़ी थाना, श्रवण अंजना (19 वर्ष) निवासी ग्राम असलाना और अमरीश सिसोदिया (19 वर्ष) निवासी केडी गेट, जिला उज्जैन शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link