टी20 वर्ल्ड कप की टीम से शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है.इस खबर ने फैंस को बहुत बड़ा झटका दिया है. शुभमन गिल को सेलेक्टर्स ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में फिट नहीं समझा इसलिए उनको बाहर कर दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली, क्योंकि सेलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह और ईशान किशन को चुना है. अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेलेगी. भारत डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2024 वर्ल्ड कप एडिशन के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था.
(@BCCI) December 20, 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर.