Last Updated:
Team India Announced Squad for T20I World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान शनिवार को हो गया. वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में होगा. शुभमन गिल और जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है. जबकि अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है. रिंकू शर्मा भी टीम में लौटे हैं वहीं जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया है.
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विश्व कप में उतरेगी. 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में खेले थे. शुभमन गिल और जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है. जबकि अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी.
बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया. भारत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया के टी20 कप्तान के तौर पर आखिरी हो सकता है. वह पहले ही 35 साल के हो चुके हैं और पिछले एक साल से फॉर्म में नहीं हैं. लगभग 14 महीनों और 24 मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार सिर्फ इसलिए अपनी जगह बनाए हुए हैं क्योंकि वह कप्तान हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शेड्यूल
7 फरवरी- भारत vs अमेरिका
12 फरवरी- भारत vs नामीबिया
15 फरवरी- भारत vs पाकिस्तान
18 फरवरी- भारत vs नीदरलैंड्स
20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 20 टीमें खेल रही हैं. इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत के 5 और श्रीलंका के 3 वेन्यू पर खेले जाएंगे. ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका हैं वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीमें शामिल हैं. ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली की टीमें हैं वहीं ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वॉड :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें