पहले ड्रॉप अब गिल को जाएगा स्पेशल कॉल… गावस्कर ने बताई अंदर की बात, कहा- ये बड़ा सरप्राइज…

पहले ड्रॉप अब गिल को जाएगा स्पेशल कॉल… गावस्कर ने बताई अंदर की बात, कहा- ये बड़ा सरप्राइज…


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल का स्क्वाड में नाम नहीं देखने को मिला जिसके बाद वह चर्चा में आ चुके हैं. सुनील गावस्कर ने भी उनके ड्रॉप होने के बाद खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद गिल के पास एक स्पेशल कॉल जा सकता है. शुभमन गिल लंबे समय से टी20 फॉर्मेट से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. लेकिन अजीत अगरकर ने उन्हें ड्रॉप करने की वजह में फॉर्म को दरकिनार कर कॉम्बिनेशन बताकर सफाई दी.

क्या बोले सुनील गावस्कर? 

दिग्गज सुनील गावस्कर ने जियो हॉटस्टार पर इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, ‘सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन और अजीत अगरकर को जानते हुए मुझे पूरा यकीन है कि वह शुभमन को फोन करेंगे और उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया. मुझे लगता है, जैसा कि सबा ने कहा, यह एक कोर्स करेक्शन है. इस मायने में कि जब शुभमन T20 स्क्वाड में आए, तो संजू सैमसन बैटिंग ऑर्डर में नीचे चले गए. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने एक बहुत अच्छी ओपनिंग जोड़ी बनाई थी. एक लेफ्ट-हैंड, राइट-हैंड कॉम्बिनेशन जो गेम की पहली गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश करते थे और भारत को शानदार शुरुआत दिलाते थे.’

Add Zee News as a Preferred Source


चर्चा में रहेंगे गिल- गावस्कर

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि अजीत निश्चित रूप से शुभमन से इस बारे में बात करेंगे. उन्हें भरोसा दिलाएंगे कि वह हमेशा चर्चा में रहेंगे. लेकिन इस खास टूर्नामेंट के लिए, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि उन्हें कुछ चोटें लगी हैं और वह बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. इसका मतलब यह नहीं है कि वह भविष्य की टीमों का हिस्सा नहीं होंगे.’

ये भी पढ़ें.. फॉर्म नहीं तो क्या… अगरकर-सूर्या ने खोला शुभमन गिल को ड्रॉप करने का राज, साथी ने काट दिया पत्ता

बताई गिल की खूबी

गावस्कर ने गिल की खूबी बताते हुए कहा, ‘हमने IPL में देखा है कि वह बहुत शानदार है. इसलिए T20 फॉर्मेट उनके लिए कोई अजीब चीज नहीं है. लेकिन शायद थोड़ी सी फॉर्म की कमी, टच की कमी, उनके खिलाफ गई होगी. मुझे उम्मीद है कि शुभमन इसे सही भावना से लेंगे. क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा हो. मैंने कहा था कि उन्हें जो कुछ चोटें लगी हैं, वे थोड़ी अजीब थीं. गर्दन की चोट, और फिर हाल ही में पैर के अंगूठे की चोट, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ गेम नहीं खेल पाए. लेकिन, सच कहूँ तो, हाँ, मुझे लगता है कि शुभमन गिल को टीम से बाहर करना, थोड़ा सरप्राइज है, बल्कि बड़ा. वह एक क्लासी, क्वालिटी बैट्समैन हैं जिन्होंने बल्ले से एक शानदार सीजन खेला है.’



Source link