पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से शादी की: मांग में सिंदूर भरते तस्वीरें सामने आईं; पहली पत्नी का कोरोनाकाल में निधन हुआ था – Bhopal News

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से शादी की:  मांग में सिंदूर भरते तस्वीरें सामने आईं; पहली पत्नी का कोरोनाकाल में निधन हुआ था – Bhopal News


कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने ये फोटो पोस्ट करते हुए दीपक जोशी को शादी की बधाई दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी के एक और विवाह करने की तस्वीरें सामने आईं हैं।

.

कांग्रेस नेत्री से की शादी सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों के मुताबिक दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी की है। दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर को हुई है। इसकी तस्वीरें पल्लवी ने ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद डिलीट कर दी थीं। यही तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहीं हैं।

कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने दीपक जोशी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते बधाई दी।

कांग्रेस नेता ने दीपक जोशी को विवाह की शुभकामनाएं दीं।

पहली पत्नी का कोविड काल में हुआ था निधन दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया जोशी का कोरोना काल में मई 2021 में निधन हो गया था।

दो-तीन और महिलाओं से शादी की चर्चाएं पूर्व मंत्री दीपक जोशी की दो- तीन और महिलाओं से शादी की चर्चाएं हैं। इनमें से दो मामले कोर्ट तक भी पहुंच गए हैं।



Source link