दतिया प्रशासन को पिछले दिनों एक अवैध गोदाम के अंदर 131 सिलेंडर मिले थे। वहीं आज (शनिवार) भांडेर में 29 घरेलू गैस सिलेंडरों से खाना बनने की शिकायत पर कार्रवाई की। शाम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया ने भांडेर में मंगल वाटिका, चिरगांव रोड भांडेर मे
.
निरीक्षण के दौरान वाटिका की रसोई में 29 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पूछताछ में रसोइया सुरेश कुशवाहा ने बताया कि ये सिलेंडर वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल कादिर पिता नूर मोहम्मद, निवासी भांडेर द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।
मौके पर मौजूद अब्दुल कादिर ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जिम्मेदारी स्वीकार की। कार्रवाई के दौरान अब्दुल कादिर द्वारा जांच में सहयोग न करते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से बहस की गई और कार्रवाई को प्रभावित करने के प्रयास भी किए गए।
हालांकि, मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कार्रवाई को पूर्ण किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंगल वाटिका के प्रोपराइटर को भी इस मामले में कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा। प्रकरण में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।