स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। रोहित मुंबई की ओर से जबकि विराट दिल्ली की टीम से मैदान में उतरेंगे। शुक्रवार को दोनों राज्य संघों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसमें इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई में प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
रोहित शर्मा को फिलहाल शुरुआती दो मैचों के लिए मुंबई टीम में चुना गया है। मुंबई टीम की कप्तानी शार्दूल ठाकुर करेंगे, जबकि दिल्ली की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी। टूर्नामेंट 24 दिसंबर से अहमदाबाद में शुरू होगा।

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टॉप स्कोरर थे। विराट फिलहाल मुंबई में हैं और वहीं प्रैक्टिस कर रहे हैं।
कोहली 15 और रोहित 7 साल बाद टूर्नामेंट में खेलेंगे कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछला मैच फरवरी 2010 में सर्विसेज के खिलाफ खेला था। वहीं, रोहित 7 साल बाद विजय हजार ट्रॉफी खेलेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2018 में टूर्नामेंट खेला था। दोनों अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। रोहित और विराट टी-20 क्रिकेट और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं।

रोहित ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में 3 मैचों में 146 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल है।
BCCI ने डोमेस्टिक खेलने के लिए कहा था BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से कहा था कि वनडे टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें घरेलू टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना होगा। BCCI ने कहा था कि बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों को साफ कर दिया है कि अगर वे भारत के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।
पिछले सीजन रोहित-कोहली ने रणजी खेला था 2024-25 के रणजी सीजन में रोहित और कोहली ने एक-एक रणजी मैच खेला था। जनवरी में कोहली 12 साल बाद दिल्ली के लिए खेले थे, जबकि रोहित ने 10 साल बाद मुंबई की ओर से मैच खेला था।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रितिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी। अनुज रावत (स्टैंडबाय विकेटकीपर)।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम शार्दुल ठाकुर (कप्तान), रोहित शर्मा (2 मैच), हार्दिक तामोर, मुशीर खान, सरफराज खान, इशान मुलचंदानी, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अंगकृष रघुवंशी, तुषार देशपांडे, ओंकार तरमले, सिद्धेश लाड, सिल्वेस्टर डिसूजा, साईराज पाटिल, आकाश आनंद, सूर्यांश शेड्गे।