समोसे का खट्टापन इसे बना देता है खास, जाकिर खान, सीएम मोहन यादव भी हैं फैन

समोसे का खट्टापन इसे बना देता है खास, जाकिर खान, सीएम मोहन यादव भी हैं फैन


Last Updated:

Indore news: खट्टा समोसा अपने आप में स्वादिष्ट है लेकिन इस बात को दुगना करने के लिए वह खास हरी चटनी तैयार करते हैं जिसे फ्रेश धनिया, पोधीना और हरी मिर्च के साथ तैयार किया जाता है स्वागत रखने के लिए जानबूझकर इसमें पालक नहीं डालते हैं.

ख़बरें फटाफट

इंदौरः नाश्ते में समोसा किसे पसंद नहीं होता कोई पार्टी करनी हो, हल्की फुल्की भूख लगी हो या चाय के साथ कुछ खाना हो समोसा सभी की पहली पसंद होता है. लेकिन इंदौर के सराफा बाजार में एक अलग ही समोसा मिलता है जो खट्टा समोसा के नाम से मशहूर है और इसकी दीवानगी ऐसी है कि लोग लंदन और अमेरिका तक ले जाते हैं.

खास समोसे के लिए खास चटनी

दुकान मालिक पलाश मित्तल ने लोकल 18 को  बताया कि उनकी यह दुकान आजादी से पहले की है जो उनके दादा जी ने शुरू की तब सही उनके यहां का समोसा इंदौर सबसे पसंदीदा समोसा बना हुआ है.  इस समोसे की खासियत है कि इसका स्वाद थोड़ा टैंगी होता है किस वजह से यह लंबे समय तक जुबान पर बना रहता है. समोसे का खट्टापन बरकरार रखने के लिए वो लोग खास इंदौरी मसाले और अमचूर डालते हैं साथ ही टॉट्री समेत किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं करते.

खट्टा समोसा अपने आप में स्वादिष्ट है लेकिन इस बात को दुगना करने के लिए वह खास हरी चटनी तैयार करते हैं जिसे फ्रेश धनिया, पोधीना और हरी मिर्च के साथ तैयार किया जाता है स्वागत रखने के लिए जानबूझकर इसमें पालक नहीं डालते हैं. वही मीठी चटनी को भी खास तौर पर गुड और अमचूर से तैयार किया जाता है. सर्राफा पर मिलने वाले इस यह खट्टे समोसे की खासियत यह भी है कि आलू होने के बावजूद यह चार दिन तक खराब नहीं होता.

लंदन अमेरिका जाता है समोसा

यही वजह है कि आए दिन यहां से लोग विदेश समोसे लेकर जाते हैं. कई बार वह अपने आप के समोसे को लंदन अमेरिका समेत अलग-अलग देशों में भेज चुके हैं. बस उन्हें पहले बताना होता है कि समोसे को विदेश भेजा जाना है इसके लिए वह खास पैकिंग करते हैं. मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस समोसे के फैन है.

इस समोसे की दीवानगी ऐसी है कि उनका स्टॉक हमेशा खत्म हो जाया करता था जैसे ही घान से समोसे निकलते थे वैसे ही खत्म हो जाते थे इसके लिए उन्हें समोसा बनाने के लिए मशीन लानी पड़ी अब से समोसे तेजी से बनते हैं और घान से लगातार समोसे निकालते रहते हैं. पलाश बताते हैं कि उन्होंने कभी भी क्वालिटी और स्वास्थ्य समझौता नहीं किया इसलिए कहीं बड़े होटल में भी उनके समोसे विशेषतौर पर ऑर्डर देकर बनवाए जाते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

समोसे का खट्टापन इसे बना देता है खास, जाकिर खान, सीएम मोहन यादव भी हैं फैन



Source link