सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी खेलते-खेलते हाथापाई: छतरपुर में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पीटा; आपस में कुर्सियां फेकीं, वीडियो – Chhatarpur (MP) News

सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी खेलते-खेलते हाथापाई:  छतरपुर में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पीटा; आपस में कुर्सियां फेकीं, वीडियो – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर जिले के चंदला में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी मैच में खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया। घटना का एक वीडियो सामने आया है।

.

वायरल वीडियो में चंदला मंडल और गौरिहार मंडल के खिलाड़ियों को कबड्डी मैच के दौरान आपस में हाथापाई करते और कुर्सियां फेंकते देखा जा सकता है। विवाद किसी बात को लेकर शुरू हुआ और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। यह सांसद खेल महोत्सव सांसद बी.डी. शर्मा के विधानसभा क्षेत्र चंदला में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जो चंदला विधानसभा से विधायक भी हैं।

खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेकीं।

खिलाड़ियों में आपस में मारपीट हो गई।

खिलाड़ियों में आपस में मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान कुर्सियां भी टूटीं।

मारपीट के दौरान कुर्सियां भी टूटीं।



Source link