सूर्या की जर्सी, कुलदीप से ऑटोग्राफ, फेवरेट प्लेयर पर नन्हे फैन का क्यूट जवाब

सूर्या की जर्सी, कुलदीप से ऑटोग्राफ, फेवरेट प्लेयर पर नन्हे फैन का क्यूट जवाब


Last Updated:

Kuldeep Yadav Video: भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में कुलदीप यादव का एक वीजियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक छोटे से फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं, तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह हंसी नहीं रोक पाए.

कुलदीप यादव का फैन के साथ वीडियो वायरल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव मैदान के बाहर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उनका ऐसा ही अंदाज हाल ही में देखने को मिला जब टीम होटल में एक नन्हे फैन ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा. सूर्यकुमार यादव के नाम की जर्सी पहने नन्हे फैन को कुलदीप यादव ने ऑटोग्राफ दिया. इस दौरान कुलदीप ने उस क्यूट से फैन से उनके फेवरेट प्लेयर का नाम पूछा. छोटे फैन ने भी मासूमियत से जवाब देते हुए कहा, “शुभमन गिल”. कुलदीप को ये सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा, लेकिन उस फैन के मासूम जवाब पर वे अपना दिल हार बैठे और वहां मौजूद सभी लोग जवाब सुनकर अपनी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

बता दें कि कुलदीप यादव हाल ही में भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे थे. हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच में ही खेलने का मौका. धर्मशाला टी20 मैच में कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए 12 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले कुलदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही तीन वनडे मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुलदीप ने कुल 8 विकेट झटके थे.

टी20 विश्व कप के लिए भी है कुलदीप की दावेदारी

7 फरवरी 2026 से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी कुलदीप यादव की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, टीम में पहले स्पिनर के तौर वरुण चक्रवर्ती रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन भारतीय पिचों पर कुलदीप यादव के अनुभव को चयनकर्ता नहीं नकार पाएंगे. ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड में कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है.

टीम इंडिया के लिए 50 मैच में 90 विकेट

कुलदीप यादव के टी20 फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो वह टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 50 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में कुलदीप ने 6.82 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट अपने नाम किए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर पांच विकेट लेने का है. ऐसे में कुलदीप की टी20 विश्व की टीम में जगह पक्की मानी जा रही है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

सूर्या की जर्सी, कुलदीप से ऑटोग्राफ, फेवरेट प्लेयर पर नन्हे फैन का क्यूट जवाब



Source link