‘सूर्या द बैटर’ कहीं खो गया… टी20 सीरीज जीत के बाद भारतीय कप्तान बोले

‘सूर्या द बैटर’ कहीं खो गया… टी20 सीरीज जीत के बाद भारतीय कप्तान बोले


Last Updated:

Surya kumar Yadav reactions after wins t20 series: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 मैच में हराने के बाद कहा कि पांच मैचों की सीरीज में सूर्या द बैटर कहीं खोया रहा. भारतीय कप्तान का बल्ला पूरी सीरीज में नहीं चला. उन्होंने कहा कि मैंने सीरीज कप्तानी तो बहुत अच्छी तरीके से की लेकिन जिसके लिए मैं जाना जाता हूं वह कहीं खो गया था.

भारतीय कप्तान ने कहा- सूर्या द बैटर कहीं खो गया…

नई दिल्ली. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीती. इस सीरीज को भारत ने जरूर जीती लेकिन बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नाकाम रहे. सूर्यकुमार यादव ने भी आखिरी टी20 मैच जीतने के बाद स्वीकार किया कि ‘सूर्या द बैटर’ इस पूरी सीरीज में कहीं खोया हुआ था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार ने माना कि उनकी फॉर्म उन कुछ चीजों में से एक है जिसकी कमी टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले महसूस हो रही है.

सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने सीरीज जीतने के बाद कहा, ‘शायद एकमात्र चीज जो हम ठीक से नहीं कर पाए, वह थी बल्लेबाज सूर्यकुमार को ढूंढना. मुझे लगता है कि वह कहीं गायब हो गए थे! लेकिन वह और मज़बूत होकर वापस आएंगे. एक टीम के तौर पर मैं बहुत खुश हूं.’ सूर्यकुमार ने सीरीज में 12, 5, 12 और 5 रन बनाए. जिससे अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी फॉर्म को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. अपनी खराब फॉर्म और अर्धशतक न बनाने के बावजूद भारतीय कप्तान ने इस साल T20I में टीम के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर संतोष जताया.

भारतीय कप्तान ने कहा- सूर्या द बैटर कहीं खो गया…

‘हम एक खास तरह की क्रिकेट खेलना चाहते थे’
सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘जब भी हम मुश्किल में थे, किसी न किसी ने हमेशा आगे बढ़कर हमें मुश्किल से निकाला. कप्तान के तौर पर जिस तरह से यह सीरीज हमारे लिए गई, उससे मैं बहुत संतुष्ट हूं.’ भारत के अप्रोच पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने पूरी सीरीज में लगातार एक ही स्टाइल से खेलने के महत्व पर जोर दिया. हम एक खास तरह की क्रिकेट खेलना चाहते थे और हमने ठीक वैसा ही किया. हमने कुछ भी अलग करने की कोशिश नहीं की.’

‘नतीजे सबके सामने हैं’
बकौल सूर्यकुमार, ‘हम सभी डिपार्टमेंट में खुद को एक्सप्रेस करना चाहते थे और नतीजे सबके सामने हैं. हमें लगा कि पिछली कुछ सीरीज में इसी चीज की कमी थी.हम बिल्कुल इसी तरह से बैटिंग करना चाहते थे, एक बार कोई शुरू हो जाए तो रुकता नहीं है. हम वही लगातार करना चाहते थे, और आज यह बहुत अच्छे से काम किया.’

भारत ने जीत के साथ सीरीज का अंत किया
हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा के अर्धशतकों के बाद वरुण चक्रवर्ती के चार विकेट की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 30 रन से हराकर वर्ष 2025 का अंत सीरीज 3-1 से जीतकर किया. पंड्या ने अपना अर्धशतक सिर्फ 16 गेंदों में बनाया जो भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. वहीं तिलक वर्मा ने 73 रन जोड़े जिसकी मदद से भारत ने पांच विकेट पर 231 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत अच्छी की और क्विंटोन डिकॉक (65) के क्रीज पर रहते टीम जीत की ओर बढत रही थी लेकिन आखिरी सात विकेट 81 रन के भीतर गंवाकर आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

‘सूर्या द बैटर’ कहीं खो गया… टी20 सीरीज जीत के बाद भारतीय कप्तान बोले



Source link