नई दिल्ली. कई स्पाई इमेज, वीडियो, ऑफिशियल टीज़र और पब्लिक डिस्प्ले के बाद, ICE इंजन वाली टाटा सिएरा आखिरकार 25 नवंबर 2025 को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई. इसकी बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हुई थी और सिर्फ 24 घंटे में इसे 70,000 ऑर्डर मिल गए. इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होने वाली है. टाटा मोटर्स अब सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. टाटा सिएरा ईवी के ऑफिशियल डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक आने वाले मॉडल में क्या खास हो सकता है, आइए जानते हैं.
सिएरा ईवी में Acti.ev प्लेटफॉर्म
Acti.ev प्लेटफॉर्म जहां ICE वेरिएंट में नया ARGOS (ऑल-टेरेन रेडी, ओम्नी-एनर्जी और जियोमेट्री स्केलेबल आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म दिया गया है, वहीं टाटा सिएरा ईवी Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. टाटा की Acti.ev आर्किटेक्चर Punch.ev, Curvv.ev और Harrier.ev में भी दी गई है. यह प्लेटफॉर्म मल्टीपल ड्राइवट्रेन सिस्टम और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे लेवल 2 ADAS, V2L (व्हीकल-टू-लोड), V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) फंक्शनलिटी और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.
65kWh और 75kWh बैटरी पैक
Harrier EV से लिया गया पावरट्रेन टाटा मोटर्स सिएरा ईवी के लिए Harrier EV के 65kWh और 75kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है. Harrier EV का 65kWh वेरिएंट RWD (रियर-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 538km की ARAI रेंज देता है. 75kWh बैटरी पैक वेरिएंट RWD और AWD (QWD) दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जिसमें क्रमशः 627km और 622km की रेंज मिलती है. उम्मीद है कि सिएरा ईवी एक बार चार्ज करने पर 500km से ज्यादा की रेंज देगी.
ये फीचर्स भी मौजूद
ईवी के लिए खास बदलाव टाटा सिएरा ईवी में ओरिजिनल सिल्हूट और डिजाइन लैंग्वेज बरकरार रहेगी, लेकिन इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक कॉस्मेटिक और सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स मिल सकते हैं. इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, ईवी बैजिंग, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और Arcade.ev ऐप सूट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसके ज्यादातर फीचर्स ICE वेरिएंट से लिए जाएंगे, जैसे ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, JBL साउंड सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, TPMS, ESC, 360 डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स और अन्य फीचर्स.