400 साल पुरान फाइव स्टार होटल, 100 कमरे, 12 महीने एक जैसा मौसम

400 साल पुरान फाइव स्टार होटल, 100 कमरे, 12 महीने एक जैसा मौसम


Last Updated:

Burhanpur news: बादशाह जहांगीर के आदेश पर प्रसिद्ध कवि अब्दुल रहीम खानखाना ने 1621 में इसका निर्माण करवाया था. यहां पर करीब 100 कमरे बनाए गए थे उस समय राजदूत यहां पर रुकते थे. इन कमरों की खासियत है कि यहां पर उस जमाने में भी कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं था लेकिन वातावरण ऐसी की तरह रहता था ठंड हो

ख़बरें फटाफट

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद है. जिनकी अपनी अपनी कहानी है उसमें से एक है पुराने जमाने का फाइव स्टार होटल जिसमें मुगल काल के राजा महाराजा रुका करते थे. इस होटल की खासियत है कि यहां पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक संसाधन का उपयोग नहीं किया जाता था. लेकिन इसके बावजूद भी इन कमरों में इतनी ठंडी हवा आती थी कि राजा महाराजा यहीं पर रुकना पसंद करते थे. यहां पर कई राजदूत आए उन्होंने यहीं पर रुक कर आगे की यात्राएं पूरे की है.

इतिहासकार नौशाद का कहना है कि यह करीब 400 से 500 साल पुराना जमाने का मुगल काल का फाइव स्टार होटल है. मुगल काल के बादशाह जहांगीर के आदेश पर प्रसिद्ध कवि अब्दुल रहीम खानखाना ने 1621 में इसका निर्माण किया. यहां पर करीब 100 से अधिक कमरे बने हुए हैं. जिनकी बनावट अपने आप में एक अद्भुत कलाकारी है. आज भी एक जैसा वातावरण 12 महीने रहता हैं.

जहांगीर के आदेश पर हुआ था निर्माण

लोकल 18 की टीम ने जब इतिहासकार नौशाद सर से बात की तो उन्होंने बताया कि बादशाह जहांगीर के आदेश पर प्रसिद्ध कवि अब्दुल रहीम खानखाना ने 1621 में इसका निर्माण करवाया था. यहां पर करीब 100 कमरे बनाए गए थे उस समय राजदूत यहां पर रुकते थे. इन कमरों की खासियत है कि यहां पर उस जमाने में भी कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं था लेकिन वातावरण ऐसी की तरह रहता था ठंड हो गर्मी हो बारिश हो इन 12 महीने में एक जैसा वातावरण रहता है. यह इस महल की खासियत है. आज भी इसको देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक आते हैं.

एक करोड़ 30 लाख रुपए से होगा सौंदर्यकरण

जब इसको लेकर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से बात की उन्होंने बताया कि यह मुगल काल का स्मारक है. नगर निगम के अंतर्गत आता है यहां पर एक करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से इसका सौंदर्य करण किया जा रहा है. यहां पर एक बड़ा सा गार्डन भी बनाया जाएगा. जिससे पर्यटकों की और भी संख्या बढ़ेगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

400 साल पुरान फाइव स्टार होटल, 100 कमरे, 12 महीने एक जैसा मौसम



Source link