Last Updated:
India matches schedule in T20 World Cup: मौजूदा चैंपियन और सह-मेजबान के तौर पर भारत 2026 आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में अपने घरेलू मैदान पर खिताब बचाने के मिशन के साथ उतर रहा है. आज तक किसी टीम ने तीन बार टूर्नामेंट नहीं जीता है. अपने घर पर भी किसी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप नहीं कब्जाया है, सवाल यही उठता है कि क्या इन 15 प्लेयर्स के साथ टीम टूर्नामेंट जीत सकती है.
नई दिल्ली: भारत ने साल 2025 का अंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत के साथ किया, अब टीम का अगला टारगेट साल 2026 के सबसे पहले और सबसे बड़े इवेंट को फतह करना है. ये टारगेट है, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का. जिसके लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. सात फरवरी से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 मेंबर के स्क्वॉड की घोषणा की गई. भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कोई हैरान करने वाला नाम नहीं है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वॉड :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह.
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
चलिए अब एक नजर आपको टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खेले जाने वाले मैच पर डलवाते हैं. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ करेगी. पाकिस्तान को भी भारत के ही ग्रुप में रखा गया है. टूर्नामेंट के इतिहास में ये पहला मौका है जब 20 टीम हिस्सा ले रही है. चार ग्रुप में टीम को बांटा गया है. भारत के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएस, आयरलैंड और कनाडा के साथ रखा गया है.
Fixtures from each group at the Men’s #T20WorldCup 2026 🤩