IND vs SA: 37 रन बनाकर संजू सैमसन ने हासिल किया ये खास मुकाम…रोहित-विराट जैसे दिग्गजों के खास क्लब में एंट्री

IND vs SA: 37 रन बनाकर संजू सैमसन ने हासिल किया ये खास मुकाम…रोहित-विराट जैसे दिग्गजों के खास क्लब में एंट्री


Sanju Samson completed 8000 runs: संजू सैमसन इस वक्त चर्चा में हैं. साउथ अफ्रीका खिलाफ पहले 4 टी20 मैचों में बेंच पर रहने वाले संजू को जब आखिरी टी20 में मौका मिला तो उन्होंने इसके पूरा फायदा उठाया. अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. वो 22 बॉल पर 4 चौके और 2 छक्कों के दम पर 37 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी के दम पर उन्होंने अपने टी20 करियर में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है.

संजू ने तीसरे टी20 में 37 रनों की छोटी लेकिन असरदार पारी खेली, जिसके दम पर उन्होंने अपने टी20 करियर में 8000 रन पूरे कर लिए हैं, यह एक ऐसा मुकाम है, जहां तक पहुंचना हर बल्लेबाज के बस की बात नहीं होती. संजू अब टी20 क्रिकेट में 8000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस खास क्लब में उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना और केएल राहुल जैसे दिग्गज जगह बना चुके हैं.

6 शतक और 51 फिफ्टी जमा चुके हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट में जलवा दिखा चुके हैं. अपने करियर में इस विकेटीकपर बैटर ने 320 टी20 मुकाबले खेले, जिनमें 30 से ज्यादा के औसत से 8033 से अधिक रन बनाए हैं. वो टी20 में 6 शतक और 51 से ज्यादा फिफ्टी जमा चुके हैं.8000 टी20 रन पूरे करना संजू के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वो उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


मैच का लेखा जोखा

अगर मैच की बात करें तो भारत ने आखिरी टी20 में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 201 रनों तक ही पहुंच सकी और 30 रनों से मैच हार गई. जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने बल्ले से 25 बॉल पर 5 चौके और 5 छक्कों के दम पर पहले 63 रन बनाए और फिर गेंद से 3 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट भी निकाला.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: बुमराह का ब्रेक थ्रू और चक्रवर्ती का ‘चक्रव्यूह’.. हार्दिक-तिलक की बैटिंग से बची लाज, सीरीज पर भारत का कब्जा



Source link