Team India all Format performance in 2025: साल 2025 कुछ दिनों बाद इतिहास बन जाएगा. आखिरी यानी दिसंबर महीने में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं. ये साल भारतीय क्रिकेट के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा. टीम इंडिया टेस्ट में फिसड्डी रही, जबकि टी20 और वनडे में उसका जलवा रहा. टीम इंडिया ने जहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया, तो वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उसे हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी ड्रॉ रही, जबकि घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाना चौंकाने वाला रहा, जबकि टी20 में उसके गर्दा उड़ाए रखा. कुल मिलाकर इस साल टीम ने तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग रंग दिखाया. नीचे जानिए तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रदर्शन.
टेस्ट में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
सबसे पहले बात करते हैं टेस्ट की, जिसमें टीम इंडिया का हाल बेहाल रहा. भारत ने 2025 में कुल 10 टेस्ट खेले, जिनमें से सिर्फ 4 जीते, जबकि 5 में उसे हार मिली. एक मैच ड्रॉ रहा. उसने इंग्लैंड के खिलाफ दो और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 2 मैच हारे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक हार झेलनी पड़ी. इस साल भारत टेस्ट में अपने घर पर भी हार गया. अफ्रीका ने उसे टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप किया था.
वनडे में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
अगर वनडे की बात करें तो भारत ने कुल 14 मैच खेले, जिनमें से 11 जीते और 3 हारे. इस साल टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे मैच गंवाया. खास बात ये रही कि उसने चैंपियंस ट्रॉफी जीती. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने उस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले और अजेय रहते हुए खिताब जीता था.
टी20 में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन?
अब बात करते हैं टी20 की तो येह साल टीम इंडिया के लिए बेहद शानदार रहा है. भारतीय टीम ने कुल 21 मैच खेले, जिनमें से 15 जीते, जबकि सिर्फ 3 हारे. एक मुकाबला टाई भी रहा. 2 मैचों का कोई रिलज्ट नहीं निकला. खास बात ये रहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी भी जीती. उसने फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी.