Last Updated:
ndia T20I World Cup 2026 Players Announcement LIVE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए आज टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी. चीफ सिलेक्टर अजीत अगकर की अगुवाई में भारतीय टीम की घोषणा करेंगे. टी20 विश्व कप भारत और श्रील…और पढ़ें
टी20 विश्व कप के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान
नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और भारतीय टीम का पहला मैच अमेरिका के साथ है. इस बार विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में भारत के साथ नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका और पाकिस्तान क्रिकेट टीम है.
December 20, 202507:53 IST
T20I World Cup 2026 Players Announcement LIVE: दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अजीत अगरकर
बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर आज दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे. टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर के साथ पांच गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है.
December 20, 202507:51 IST
T20I World Cup 2026 Players Announcement LIVE: 7 फरवरी से शुरू हो रहा है विश्व कप
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी, जिसके पांच-पांच की संख्या में 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है. इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान भी है. इसके अलावा अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम भी है.
December 20, 202507:49 IST
T20I World Cup 2026 Players Announcement LIVE: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया जाएगा. अजीत अगरकर की अध्यक्षता में भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा की जाएगी. ऐसे में देखना रोचक होगा कि इस टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है.