बिजुरी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी पंचराम कश्यप को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बिजुरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज था।
.
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचराम कश्यप ने फरियादिया संतोषी कश्यप से आर्थिक तंगी और आत्महत्या की धमकी का हवाला देकर पैसे लिए थे। उसने फोनपे के माध्यम से 10 बार में कुल 94,160 रुपये लिए और बाद में अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने सायबर सेल की मदद ली। सायबर सेल ने आरोपी का नया मोबाइल नंबर ट्रेस किया, जिसके बाद उसे बिलासपुर से पकड़ा गया। पुलिस अब धोखाधड़ी की गई राशि की रिकवरी के लिए आगे की जांच कर रही है।