भोपाल के करीब 30 इलाकों में सोमवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
.
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें आकृति ईको सिटी, रोशनपुरा, सिंधी कॉलोनी, कमला नगर, राजीव नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी, राजीव नगर ए सेक्टर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गुंज नगर, 11 मिल एरिया, आकृति ईको सिटी, कला परिषद, रोशनपुरा, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, बजरिया, शाहजहांनाबाद एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक तिलक नगर, लक्ष्मी परिसर, चंद्रिका नगर, प्रियदर्शनी, फॉरच्यून ग्लोरी फेस-1 और 2, गुजराती कॉलोनी, डीके कॉटेज, ड्रीम ग्लोरी, लोट्स फेस-1 एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भोपाल टॉकीज चौराहा, नूर महल रोड, अशोका कॉलोनी एवं आसपास।