ऑस्ट्रेलिया की एशेज सीरीज जीत के जश्न में पड़ा खलल, दो खिलाड़ी बॉक्सिंग-डे टेस्ट से होंगे बाहर!

ऑस्ट्रेलिया की एशेज सीरीज जीत के जश्न में पड़ा खलल, दो खिलाड़ी बॉक्सिंग-डे टेस्ट से होंगे बाहर!


ऑस्ट्रेलिया की एशेज सीरीज जीत के जश्न में खलल पड़ गया है, क्योंकि उसके दो दिग्गज क्रिकेटर्स का बॉक्सिंग-डे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है. एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर कब्जा कर लिया है. एडिलेड टेस्ट को 82 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है, लेकिन जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ गई है. कप्तान पैट कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन मेलबर्न में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की एशेज सीरीज जीत के जश्न में पड़ा खलल

पैट कमिंस ने पीठ की परेशानी से उबरते हुए लगभग 6 महीने बाद एडिलेड टेस्ट से फील्ड पर वापसी की थी. पैट कमिंस ने टेस्ट में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की 82 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई. पैट कमिंस इंजर्ड नहीं हैं, लेकिन खुद को फिट रखने और शरीर पर अतिरिक्त दबाव न देने के उद्देश्य से वह मेलबर्न टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘अब जब सीरीज जीत ली गई है, तो शायद काम पूरा हो गया है. हम रिस्क का फिर से आकलन करेंगे. अगले कुछ दिनों में इस पर काम करेंगे. मुझे शक है कि मैं मेलबर्न में खेलूंगा, और फिर हम सिडनी के बारे में बात करेंगे. जब तक सीरीज नहीं जीती गई थी, हमने रिस्क लिया.’

Add Zee News as a Preferred Source


दो खिलाड़ी बॉक्सिंग-डे टेस्ट से होंगे बाहर!

पैट कमिंस के साथ नाथन लियोन के भी मेलबर्न में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने की उम्मीद कम है. नाथन लियोन एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. नाथन लियोन के दाहिने पैर में इंजरी है. इंजरी के बाद वे फील्ड छोड़कर चले गए थे. स्कैन के बाद उन्हें जमीन पर बैसाखी के सहारे देखा गया. चार दिन बाद ही मेलबर्न टेस्ट शुरू हो रहा है. ऐसे में नाथन लियोन के खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है.

ऑस्ट्रेलिया के पास टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन का ऑप्शन

नाथन लियोन के बारे में पैट कमिंस ने कहा, ‘किसी ऐसे व्यक्ति को बैसाखी पर देखना जिसका टेस्ट मैच एक सप्ताह दूर हो, अच्छा संकेत नहीं है. उनकी जगह लेना मुश्किल होगा, लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें पहले अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है. उनमें टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन शामिल हैं.’

मेलबर्न टेस्ट में स्टीव स्मिथ की हो सकती है वापसी

एडिलेड टेस्ट और एशेज सीरीज जीतने से खुश पैट कमिंस ने कहा, ‘सीरीज को लेकर बहुत हाइप थी. तीन टेस्ट में जीतना कई वजहों से बहुत संतोषजनक है. सीरीज से पहले बहुत सारी बातें इस बारे में थीं कि यह कितना बराबरी का मुकाबला होने वाला है, और लगातार टेस्ट में जीतना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.’ मेलबर्न टेस्ट में स्टीव स्मिथ की वापसी हो सकती है और कमिंस की गैरमौजूदगी में वह टीम के कप्तान हो सकते हैं. स्मिथ एडिलेड टेस्ट की शुरुआत से ठीक पहले वर्टिगो के लक्षणों के कारण मैच से बाहर हो गए थे.



Source link