Last Updated:
Shubman Gill informed of snub: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को ICC Men’s T20 World Cup 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया गया. चयन समिति अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम कॉम्बिनेशन को कारण बताया. जानकारी के मुताबिक आखिरी वक्त तक गिल को निकाले जाने की जानकारी नही थी.
नई दिल्ली. जब से टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम का ऐलान हुआ है तो हर तरफ चर्चा शुभमन गिल के नाम को लेकर ही हो रही है. रन नहीं बन रहे थे, लेकिन क्या किसी ने उम्मीद की थी कि उनको भारत की 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया जाएगा? इसका जवाब शायद नहीं है. इस साल की शुरुआत में 26 साल के गिल को उपकप्तान बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, जिसके चलते संजू सैमसन और रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा.
विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद गिल भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन गए थे, लेकिन उन्हें खुद को साबित करना बाकी था. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 754 रन बनाकर गिल ने दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था, लेकिन जल्द ही वे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए, खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने रोहित की जगह वनडे कप्तान की जिम्मेदारी संभाली और टी20 टीम में भी सीधे शामिल कर लिए गए.
क्या चयनकर्ताओं ने अचानक लिया गिल पर फैसला
चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने शनिवार को चयन समिति ने वर्ल्ड कप के लिए टीम फाइनल करने के लिए बैठक की. इसे एक सामान्य बैठक माना जा रहा था लेकिन जब टीम सामने आई तो साफ है कि यह बैठक बिल्कुल भी सामान्य नहीं थी. शुभमन गिल को लेकर काफी विचार-विमर्श हुआ. अब पता चला है कि बल्लेबाज को टी20 टीम से बाहर किए जाने की कोई भनक नहीं थी. बल्कि गिल 21 जनवरी से शुरू हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे थे.
🚨India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026 announced 🚨