सीहोर में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन में ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थानों में सामूहिक रूप से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति और बेहतर कार्य प्र
.
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस पर मध्य प्रदेश पुलिस और हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में यह पहल की गई। इस अभियान में प्रदेश भर से लगभग 50 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य लक्ष्य थाना स्तर तक ध्यान को पहुंचाना है।
दो तस्वीरों में देखिए ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र’

कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, तनाव का प्रबंधन करना, कार्य क्षमता में वृद्धि करना, सकारात्मक सोच विकसित करना और कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को बढ़ाना है। इसी क्रम में, यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी थानों में एक साथ संचालित किया गया।
इस आयोजन में हार्टफुलनेस संस्था सीहोर के हर्षित पुरोहित और नीलम पुरोहित सहित अन्य सदस्यगण एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। पुलिस लाइन सीहोर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, राजपत्रित अधिकारी, कर्मचारीगण, पुलिस परिवार के सदस्य और छात्राओं सहित लगभग 200 लोग उपस्थित रहे।