पन्ना में एक ही परिवार के 5 सदस्य फूड पॉइजनिंग: कुदवा रोटी खाने से बिगड़ी तबीयत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में भर्ती – Panna News

पन्ना में एक ही परिवार के 5 सदस्य फूड पॉइजनिंग:  कुदवा रोटी खाने से बिगड़ी तबीयत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में भर्ती – Panna News


पन्ना जिले में एक ही घर के पांच सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। कुदवा की रोटी और चने की भाजी खाने के बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रातभर झाड़-फूंक करवाते रहे।

.

यह घटना 20 दिसंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच धरमपुर जमुनिया गांव में हुई। सुनीता आदिवासी ने बताया कि राजकुमार आदिवासी (30), हरिराम आदिवासी (15), रिंकी आदिवासी (12), अनामिका आदिवासी (25) और छोटे आदिवासी (29) ने खाने में कुदवा की रोटी और चने की भाजी खाई थी। इसके कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

पड़ोसी महेश सिंह के अनुसार, जब सभी को उल्टी और चक्कर आने लगे, तो घर के बड़े-बुजुर्गों ने झाड़-फूंक शुरू कर दी। पूरी रात घर पर ही झाड़-फूंक चलती रही, लेकिन किसी को आराम नहीं मिला।

इसके बाद गांव वालों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि यह समस्या कुदवा की रोटी और चने की भाजी के कारण हुई है। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया।

सभी पांचों मरीजों को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। ड्यूटी डॉक्टर सभी मरीजों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।



Source link