पन्ना जिले का दक्षिण वन मंडल इन दिनों विदेशी और दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट से गूंज रहा है। पवई वन क्षेत्र में वन विभाग के किए गए पौधों के संरक्षण का असर अब दिखने लगा है। यहां के जलस्रोतों के पास सैकड़ों की संख्या में ‘पेंटेड स्टॉर्क’ (चित्रांग सारस)
.
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ‘पेंटेड स्टॉर्क’ अपने खूबसूरत गुलाबी-सफेद पंखों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, ‘ब्लैक स्टॉर्क’ एक बहुत ही शर्मीला पक्षी है, जो केवल उन्हीं जगहों पर रहता है जहां पानी बिल्कुल साफ हो और इंसानों की दखलंदाजी न हो।
पवई में इनका इतनी बड़ी संख्या में आना यह साबित करता है कि यहां का पर्यावरण और पानी पक्षियों के रहने के लिए एकदम सुरक्षित और अनुकूल है।
पक्षियों की मौजूदगी की 2 तस्वीरें देखिए
‘ब्लैक स्टॉर्क’ एक बहुत ही शर्मीला पक्षी है।

‘पेंटेड स्टॉर्क’ अपने खूबसूरत गुलाबी-सफेद पंखों के लिए जाने जाते हैं।
पन्ना के लिए गौरव की बात
पन्ना वन मंडल के अधिकारी अनुपम शर्मा और वन्यजीव कार्यकर्ता अजय चौरसिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि इन दुर्लभ पक्षियों की तस्वीरें सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि दक्षिण पन्ना का यह इलाका अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन चुका है।
यह वन विभाग की मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग का ही नतीजा है कि पन्ना अब जैव विविधता का बड़ा केंद्र बन रहा है।