मसवासी में उद्योगों को 5 साल नहीं लगेगा बिजली ड्यूटी शुल्क, 20 साल तक किस्तों में दे सकेंगे डेवलपमेंट चार्ज – Sagar News

मसवासी में उद्योगों को 5 साल नहीं लगेगा बिजली ड्यूटी शुल्क, 20 साल तक किस्तों में दे सकेंगे डेवलपमेंट चार्ज – Sagar News


गढ़पहरा के पास स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप मसवासी ग्रांट में 608 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। डीपीआर का काम शुरू हो गया है। जनवरी-फरवरी 2026 तक टेंडर हो जाएंगे। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र

.

गुजरात व राजस्थान की कंपनियों के प्रतिनिधि जमीन देखकर जा चुके हैं। इसका बड़ा कारण यहां उद्योग लाने के लिए शासन द्वारा दी जा रही छूट है। मसवासी में उद्योग लगाने पर उत्पादन शुरू होने से 5 साल तक बिजली के ड्यूटी चार्ज में छूट मिलेगी। अब तक एक साथ लगने वाला जमीन का डेवलपमेंट चार्ज 20 साल की वार्षिक किस्तों में जमा कर सकेंगे।

यह विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज में तय हुआ है। इसके साथ ही भूमि टोकन शुल्क मात्र एक रुपए प्रति वर्गमीटर तय करने के साथ व किराया और रजिस्ट्रेशन शुल्क में पूरी तरह छूट दी है। साथ ही उद्योगों के लिए लगने वाली बिजली दरों में रियायत शामिल है। भूमि टोकन शुल्क एक रुपए प्रति वर्ग मीटर केवल इसी औद्योगिक क्षेत्र के लिए तय किया है।

5 साल में आने वाले उद्योगों को ही छूट

मसवासी ग्रांट औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को आकर्षित करने के लिए दी जा रहीं यह विशेष छूट व सुविधाएं केवल उन्हीं उद्योगों को मिलेंगी जो अगले पांच साल में यहां उद्योग लगाने के लिए आ जाएंगे। यानी 2030 तक उद्योग लगाने वालों को ही यह सभी छूट होंगी। इसके बाद जो आएंगे उनके लिए अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में लगने वाले शुल्क लगेंगे। छूट नहीं दी जाएगी।

बिजली वितरण लाइसेंस ले रहा एमपीआईडीसी

एमपीआईडीसी अलग से बिजली वितरण लाइसेंस ले रहा है। इसके लिए आवेदन कर दिया है। बिजली वितरण का काम मिलते ही एमपीआईडीसी तय रियायती दरों पर उद्योगों को बिजली उपलब्ध कराएगा। उद्योग में जिस दिन से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होगा, उस तारीख से अगले पांच साल तक बिजली के ड्यूटी चार्ज में छूट रहेगी। यह फिलहाल 9 प्रतिशत है।

स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप में यह सब

  • फोरलेन व टू लेन बीटी सड़क
  • नालियां व बॉक्स कलवर्ट
  • 33/11 केवी सबस्टेशन
  • 132 केवी सब स्टेशन
  • जल प्रदाय व्यवस्था
  • स्ट्रीट लाइट
  • ट्रक पार्किंग
  • लॉजिस्टिक हब एवं वेयर हाउसिंग
  • ईंधन स्टेशन, पेट्रोल पंप
  • ईवी चार्जिंग स्टेशन
  • शयन गृह एवं कैफेटेरिया
  • पुलिस स्टेशन
  • पार्क एवं मनोरंजन क्षेत्र
  • अग्निशमन केंद्र
  • मंदिर

बुंदेलखंड में गेम चेंजर साबित होगा : एमपीआईडीसी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सागर के क्षेत्रीय अधिकारी अतुलचंद सिन्हा ने बताया कि बजट स्वीकृति के साथ ही डीपीआर पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही टेंडर होने की उम्मीद है। 2026 में जमीनी काम शुरू हो जाएगा। मसवासी ग्रांट औद्योगिक क्षेत्र बुंदेलखंड में गेमचेंजर साबित होगा।



Source link