मुस्लिम समाज की शादी में डीजे, बैंड-ढोल पर रोक: शाजापुर में 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, समाज ने लिया फैसला – shajapur (MP) News

मुस्लिम समाज की शादी में डीजे, बैंड-ढोल पर रोक:  शाजापुर में 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, समाज ने लिया फैसला – shajapur (MP) News


रविवार दोपहर 2 बजे शहर के ईदगाह परिसर में मुस्लिम समाज की बैठक शहर काजी की अगुवाई में हुई। इसमें मस्जिदों के इमाम हाफिज समाज के लोग और सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए।

.

बैठक के बाद नायब काजी रहमतउल्ला ने बताया कि समाज की भलाई के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। अब मुस्लिम समाज में होने वाली शादियों में डीजे बैंड और ढोल बाजा नहीं बजेगा।

फालतू खर्च रोकने पर जोर

उन्होंने कहा कि आजकल शादियों में बेवजह ज्यादा खर्च हो रहा है। इस फैसले से खर्च कम होगा और शादी सादगी से हो सकेगी। शादी धर्म के मुताबिक सादे तरीके से करने पर जोर दिया जाएगा।

1 जनवरी 2026 से लागू होगा नियम

नायब काजी ने बताया कि यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे इस फैसले को मानें और दूसरों को भी इसके बारे में बताएं।

सभी ने किया समर्थन

बैठक में मौजूद सभी लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया। सभी ने कहा कि वे इस नियम को समाज में लागू करने में पूरा सहयोग करेंगे। लोगों का मानना है कि इससे समाज में सुधार आएगा और शादियां शांति से होंगी।



Source link