विटामिन ए-सी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल, सुबह खा लिया तो बाथरूम में नहीं लगेगा टाइम,सर्दी जुकाम की छुट्टी तय

विटामिन ए-सी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल, सुबह खा लिया तो बाथरूम में नहीं लगेगा टाइम,सर्दी जुकाम की छुट्टी तय


Last Updated:

Papaya Health Benefits: आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं. वहीं कुछ टिप्स की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसमें से एक है डाइट में पपीता शामिल करना. आइए जानते हैं रोज सुबह पपीता खाने के क्या फायदे हैं.

पपीता खाने के फायदे: सर्दियों का मौसम आते ही खान-पान में भी बदलाव हो जाता है. ठंड के दिनों में शरीर को ज़्यादा ताकत, गर्माहट और बीमारियों से बचाव की ज़रूरत होती है. ऐसे में फल खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों में मिलने वाले फलों में एक फल ऐसा है जो हर जगह आसानी से मिल जाता है, दाम भी ज़्यादा नहीं होते और फायदे इतने कि गिनते-गिनते आदमी थक जाए. हम बात कर रहे हैं पपीते की. पपीता ऐसा फल है जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है. यही वजह है कि ठंड के मौसम में इसे खाने से सर्दी-जुकाम जल्दी नहीं होता. कई किसान पपीते की खेती करते हैं और अच्छी कमाई भी करते हैं, क्योंकि इसकी मांग साल भर बनी रहती है. लेकिन सर्दियों में इसकी अहमियत और बढ़ जाती है.

पेट के लिए रामबाण है पपीता 
अगर आप पेट की समस्या से परेशान रहते हैं, गैस, अपच, एसिडिटी या कब्ज की शिकायत है, तो पपीता आपके लिए किसी दवा से कम नहीं. पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. सुबह खाली पेट थोड़ा सा पपीता खा लिया जाए, तो दिनभर पेट हल्का और साफ महसूस होता है. बुज़ुर्ग लोग भी पपीता इसलिए खाते हैं, क्योंकि इससे पाचन दुरुस्त रहता है. सर्दी-जुकाम से बचाव करता है सर्दियों में सबसे बड़ी परेशानी सर्दी, खांसी और जुकाम की होती है. बदलते मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है. रोज़ पपीता खाने से शरीर की ताकत बढ़ती है और छोटी-मोटी बीमारियां पास भी नहीं फटकतीं.

दिल को रखे मजबूत 
आजकल दिल की बीमारियां आम होती जा रही हैं. पपीते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. जो लोग रोज़ पपीता खाते हैं, उनका दिल ज़्यादा समय तक स्वस्थ रहता है. सर्दियों में जब खान-पान थोड़ा भारी हो जाता है, तब पपीता दिल के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. त्वचा में लाए निखार सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में पपीता अंदर से त्वचा को पोषण देता है.

पपीता में पाए जाते हैं यह विटामिन
इसमें मौजूद विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं. सुबह खाली पेट पपीता खाने से चेहरे पर अलग ही रौनक दिखने लगती है. कील-मुहांसे और दाग-धब्बों में भी धीरे-धीरे सुधार आता है. वजन घटाने में भी मददगार जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए पपीता बहुत अच्छा फल है.

इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज़्यादा, जिससे पेट भरा-भरा लगता है और बार-बार भूख नहीं लगती. सर्दियों में जब लोग ज़्यादा खाने लगते हैं, तब पपीता वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. और भी हैं कई फायदे पपीता आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, शरीर की सूजन कम करता है और शरीर को ऊर्जा देता है. डेंगू जैसी बीमारी में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी पपीते के पत्तों और फल का इस्तेमाल किया जाता है. सर्दियों में पपीता खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं. यह सस्ता भी है, स्वादिष्ट भी और फायदे अनगिनत. अगर अब तक आपने इसे अपनी रोज़ की डाइट में शामिल नहीं किया है, तो आज से ही शुरू कर दीजिए. ठंड में सेहतमंद रहना है तो पपीता ज़रूर खाइए.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

विटामिन ए-सी से भरपूर ये फल, सुबह खा लिया तो बाथरूम में नहीं लगेगा टाइम

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link