सतना में मंत्री की ठोकर से उखड़ी नई सड़क, कांग्रेस के तंज से सियासी घमासान

सतना में मंत्री की ठोकर से उखड़ी नई सड़क, कांग्रेस के तंज से सियासी घमासान


Last Updated:

सतना में मंत्री प्रतिमा बागरी के निरीक्षण के दौरान सड़क की परतें उखड़ने का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद ठेकेदार का ठेका निरस्त किया गया. कांग्रेस ने इसे सरकार की नाकामी बताया, जबकि भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण बता रही है. मामला अब प्रशासन से निकलकर राजनीति तक पहुंच गया है.

ख़बरें फटाफट

एमपी की राज्‍य मंत्री रंजना बागरी ने घटिया सड़क पर नाराजगी जताई है.

रमाकांत दुबे
सतना.
जिले में नई बनी सड़क की परतें जब मंत्री की एक ठोकर में उखड़ गईं और इसका वीडियो वायरल हो गया तो कांग्रेस ने तंज कसा है. इस घटना पर सियासी घमासान मचा हुआ है. दरअसल अब मामला केवल घटिया निर्माण तक सीमित नहीं रहा. यह सियासी बहस का केंद्र बन गया है. राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया वीडियो सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल कर रहा है. गौरतलब है कि राज्‍य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और जीजा कथित तौर पर गांजा तस्‍करी करते हुए पकड़े गए थे और विपक्ष ने उनसे इस्‍तीफा देने की मांग की थी.

कांग्रेस ने इस वायरल वीडियो को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी प्रवक्‍ता अभिनव बारोलिया का कहना है कि अगर एक मंत्री की ठोकर से नई सड़क उखड़ रही है, तो यह पूरे सिस्टम की पोल खोलने के लिए काफी है. सवाल उठाया गया कि जब सड़क बन रही थी, तब विभागीय अधिकारी कहां थे. वहीं सरकार का दावा है कि यह वीडियो ईमानदार कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है. इसी टकराव के बीच यह मुद्दा सतना की सड़कों से निकलकर प्रदेश की राजनीति तक पहुंच गया है.

सतना जिले की कोठी तहसील के पोड़ी-मनकहरी मार्ग
यह मामला सतना जिले की कोठी तहसील के पोड़ी-मनकहरी मार्ग से जुड़ा है. यहां करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का हाल ही में नवीनीकरण कराया गया था. ग्रामीणों की शिकायतों के बाद राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी निरीक्षण पर पहुंचीं. मौके पर सड़क की हालत देखकर मंत्री ने खुद गुणवत्ता जांच की और सड़क उखड़ गई. इसके बाद उन्‍होंने पूछा ये रोड बनी है, ये पूरी निकल रही है. इसकी कोई देखरेख करने वाला है या नहीं. यहां निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क पर हल्की ठोकर मारी. इसके बाद डामर और गिट्टी की परतें निकल आईं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कुछ ही घंटों में राजनीतिक बहस का विषय बन गया है.

क्या है पूरा मामला?
पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग द्वारा कराई जा रही इस सड़क में डामर की गुणवत्ता और मोटाई मानकों के अनुसार नहीं थी. निरीक्षण के दौरान जब कार्यपालन यंत्री बी.आर. सिंह से जवाब तलब किया गया, तो उन्होंने मामले को हल्का करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से रिजेक्ट किए गए हैं. हालांकि यह पूरी सड़क ही घटिया है और बनते ही इससे डामर और गिट्टी निकल रही है.  मौके पर मौजूद कार्यपालन यंत्री बीआर सिंह ने जब सफाई देने की कोशिश की, तो मंत्री ने सवालों की बौछार कर दी. मंत्री ने कहा कि जनता के पैसे से बने कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद दोषी ठेकेदार का ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए गए.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सतना में मंत्री की ठोकर से उखड़ी नई सड़क, कांग्रेस के तंज से सियासी घमासान



Source link