सुबह से ही छाया रहा घना कोहरा विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही – Sehore News

सुबह से ही छाया रहा घना कोहरा विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही – Sehore News



.

अकोदिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चौथे दिन घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। कम दृश्यता के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

शनिवार को घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई। वाहन चालकों को सुबह 8 बजे तक हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। यह लगातार चौथा दिन था जब नगर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। शीतलहर और ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर भी चली।

अगले हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा मौसम: मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शुक्रवार रात भी मौसम ऐसा ही बना रहा। तापमान में और गिरावट आई, जिससे रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। उन्होंने रात में घने कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक इसी तरह सर्द मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। ठंड से बचाव के लिए नगरवासी अलाव तापते और गर्म कपड़े पहनते देखे गए। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र चौधरी ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही।



Source link