सूर्यवंशी का खिताबी सपना टूटा, अंडर 19 एशिया कप फाइनल में हारी भारतीय टीम

सूर्यवंशी का खिताबी सपना टूटा, अंडर 19 एशिया कप फाइनल में हारी भारतीय टीम


Last Updated:

India u19 team lost asia cup final against pakistan: पाकिस्तान ने भारत का अंडर 19 एशिया कप खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया. फाइनल में भारतीय टीम को 191 रन से हार मिली. पाकिस्तान की ओर से रखे गए 348 रन के लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. वैभव सूर्यवंशी ने भी शुरुआत अच्छी मिलने के बावजूद पारी को आगे नहीं ले जा सके. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर शुरू से दबाव बनाया जिससे टीम इंडिया उबर नहीं सकी.

वैभव सूर्यवंशी का अंडर 19 एशिया कप खिताब जीतने का सपना टूटा.

नई दिल्ली.  वैभव सूर्यवंशी का अंडर 19 एशिया कप खिताब जीतने का सपना टूट गया है. दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडिया अंडर 19 टीम को पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने 191 रन से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. पाकिस्तान ने फाइनल में पहाड़नुमा स्कोर बनाया जिसके दबाव में भारतीय बल्लेबाज आ गए. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन वो इसे आगे बरकरार नहीं रख पाए. दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद भारत का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और पूरी टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर ढेर हो गई.

पाकिस्तान की ओर से रखे गए 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 26 रन बनाए वहीं एरॉन जॉर्ज 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.  अभिज्ञान कुंंडू ने 13 रन बनाए वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दीपेश देवेंद्र ने सबसे अधिक 36 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए.

वैभव सूर्यवंशी का अंडर 19 एशिया कप खिताब जीतने का सपना टूटा.

समीर मिन्हास ने 172 रन की पारी खेली
इससे पहले, ओपनर समीर मिन्हास ने फिर शानदार प्रतिभा की झलक दिखाते हुए शतक जड़ा. जिससे पाकिस्तान ने 50 ओवर के अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 8 विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक मिन्हास ने 113 गेंद में 172 रन बनाए और यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक है. पाकिस्तान की टीम इसी मैदान पर भारत से ग्रुप मैच में 90 रन से हार गई थी.

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पिछले चरण के चैंपियन बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में आठ विकेट से शानदार जीत के बाद फाइनल में पहुंची पाकिस्तान ने भारतीय गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया. पाकिस्तान के टी20 खिलाड़ी अराफात मिन्हास के छोटे भाई समीर ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में नाबाद अर्धशतक बनाकर अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने हर गेंदबाज पर हमला किया, खासकर नई गेंद के गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रहे.

समीर मिन्हास ने 17 चौके और 9 छक्के जड़े
मिन्हास की पारी में 17 चौके और नौ छक्के शामिल रहे. उन्होंने 29वें ओवर में देवेंद्रन की गेंद पर चौका लगाकर 71 गेंद में अपना शतक पूरा किया. यह इस टूर्नामेंट में मिन्हास का दूसरा शतक था. उन्होंने पहले ग्रुप मैच में मलेशिया के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाए थे. उन्नीस साल का यह खिलाड़ी दोहरा शतक बनाने के करीब था जिससे वह भारत के अभिज्ञान कुंडू और दक्षिण अफ्रीका के जोरिच वैन शाल्कविक जैसे खिलाड़ियों के साथ 200 से ज्यादा रन बनाने वाले एलीट क्लब में शामिल हो सकता था.



Source link