INDU19 vs PAKU19 Final: एशिया कप फाइनल मैच में भारत ने उतारी ये Playing XI, 9वीं बार ट्रॉफी जिता देंगे ये खूंखार खिलाड़ी

INDU19 vs PAKU19 Final: एशिया कप फाइनल मैच में भारत ने उतारी ये Playing XI, 9वीं बार ट्रॉफी जिता देंगे ये खूंखार खिलाड़ी


भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है. भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तान की टीम को पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती सौंपी है.

भारत के पास 9वीं बार ट्रॉफी जीतने का मौका

8 बार के अंडर 19 एशिया कप चैंपियन भारत इस तरह के ‘हाई वोल्टेज मैच’ खेलने का आदी है. पाकिस्तान को हराकर उसके पास 9वीं अंडर 19 एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका है. अंडर 19 एशिया कप में टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ 234 रन से जीत हासिल की. इसके बाद पाकिस्तान को 90 रन से हराया. टीम इंडिया ने मलेशिया के विरुद्ध 315 रन से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान फाइनल में कैसे पंहुचा?

वहीं, अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तानी टीम ने मलेशिया के विरुद्ध अपना पहला मैच 297 रन से जीता, जिसके बाद भारत के खिलाफ 90 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके बाद पाकिस्तान ने यूएई के विरुद्ध 70 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया. आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर-

प्लेइंग इलेवन

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह.

पाकिस्तान U19 टीम: समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम.

भारत की ताकत और कमजोरी

भले ही आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन भारत इस बात से राहत महसूस कर सकता है कि दूसरे बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू के बल्ले से रन आ रहे हैं. टीम को तेज गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन का साथ मिल रहा है, जबकि स्पिनर खिलन पटेल और कनिष्क चौहान भी उनका साथ दे रहे हैं.

पाकिस्तान की ताकत और कमजोरी

वहीं, पाकिस्तान का खेमा समीर मिन्हास पर निर्भर रहेगा, जिन्होंने चार मैचों में 299 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं. गेंदबाजी में, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान तीन मैचों में 11 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैयाम अब तक 8 विकेट निकाल चुके हैं.



Source link