INDW vs SLW: चैंपियन की तरफ खेली टीम इंडिया, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत

INDW vs SLW: चैंपियन की तरफ खेली टीम इंडिया, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत


India Women vs Sri Lanka Women: हाल ही में 50-ओवर वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने T20I में भी जलवा दिखाया और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल की है. स्टार बल्लेबाज और महिला क्रिकेट टीम की ‘क्वीन’ कही जाने वाली स्मृति मंधाना ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

श्रीलंका के खिलाफ मैच में 18 रन बनाते ही स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया. वो विमेंस टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. वहीं, ओवरऑल बात करें तो मंधाना इस स्पेशल मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं. स्मृति मंधाना के अलावा न्यूजीलैंड की अनुभवी क्रिकेटर सूजी बेट्स ने T20I में 4000+ रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना ने 155वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की है.

Add Zee News as a Preferred Source




Source link