Smriti Mandhana: मैदान पर उतरते ही मंधाना का हंगामा, बना दिया धांसू रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला बनीं

Smriti Mandhana: मैदान पर उतरते ही मंधाना का हंगामा, बना दिया धांसू रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला बनीं


Smriti Mandhana 4000 T20I Runs: भारतीय महिला क्रिकेट की ‘क्वीन’ यानी स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरते ही बड़ा कारनामा कर दिखाया है. रविवार को श्रीलंका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए T20I में मंधाना ने इतिहास रच दिया. स्टार बल्लेबाज ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए. इस मुकाम तक पहुंचने वाली वो पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरी टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद दिया. 

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 25 रन बनाए. जैसे ही वो 18 रन पर पहुंची, स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ उठी. ये खुशी इसलिए थी क्योंकि मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे कर लिए थे. ये स्पेशल कारनामा करने वाली वो भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

स्मृति मंधाना ने पार किया 4000 रनों का पहाड़

Add Zee News as a Preferred Source


स्मृति मंधाना से पहले न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज सूजी बेट्स ने T20I में 4 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था. अब स्मृति के नाम भी ये खास उपलब्धि दर्ज हो गई है. उन्होंने अपने 155वें T20I मुकाबले में 4000 रनों का आंकड़ा पार किया. विमेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मंधाना न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के बाद दूसरे नंबर पर हैं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन हरमन ने अभी तक 4 हजार रनों का आंकड़ा नहीं क्रॉस किया है.

INDW vs SLW: श्रीलंका के खिलाफ भारत की शानदार जीत

विशाखापत्तनम में खेले गए मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. इसके बाद श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी. भारत की तरफ से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्रीचरणी ने 1-1 विकेट चटकाए, जबकि श्रीलंकन टीम की तीन खिलाड़ी रन आउट हुईं. इसके बाद भारतीय महिला टीम ने आसानी से महज 14.4 ओवरों में 122 रनों का पीछा कर लिया. जेमिमा रोड्रिग्स ने एक बार फिर जलवा दिखाया और 44 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर नॉट आउट रहीं.

ये भी पढ़ें: अहंकार बहुत है इसलिए… अब नहीं बचेगी हेड कोच की नौकरी? टेस्ट में दुर्गति के बाद महान खिलाड़ी ने की बड़ी मांग

 





Source link