Usman Khawaja Family Targeted: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज जीतने की खुशी से ज्यादातर निजी जिंदगी के कारण परेशान हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिन पहले दिल दहलाने वाली घटना हुई थी. 14 दिसंबर को सिडनी के बोंडी बीच पर 15 लोग मारे गए थे. दो बंदूकधारियों, साजिद अकरम और उसके बेटे नवीद ने प्रसिद्ध बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का मना रहे लोगों पर गोलियां चलाईं.
इस भयावह घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा और उनके परिवार को बेवजह टारगेट किया जा रहा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तो इसपर अभी तक चुप्पी साधी हुई है, लेकिन उनकी पत्नी के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अपना दर्द बयां किया है.
उस्मान ख्वाजा के परिवार के साथ बदसलूकी
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा मुस्लिम समुदाय से आते हैं. उनकी पत्नी राहेल ख्वाजा ने उन आपत्तिजनक टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिनमें दंपति की बेटियों को भी निशाना बनाया गया है.
उस्मान ख्वाजा की वाइफ ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने पिछले सप्ताह मिली कुछ कमेंट्स का एक छोटा सा नमूना इकट्ठा किया है. मैं यह कहना चाहूंगी कि यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन दुख की बात है कि हमें हमेशा से इस तरह के संदेश मिलते रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से ये और भी बदतर हो गए हैं.”
बेटी के बारे में भी लिखा अपशब्द
उस्मान ख्वाजा की पत्नी ने जो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, उसमें उनकी बेटी के बारे में भी घटिया कमेंट्स हैं. कुछ टिप्पणियों में उनकी बेटियों को “भविष्य की स्कूल में हंगामा मचाने वाली” और “कैंसर फैलाने वाली खून की पुतला” कहा गया. अन्य यूजर्स ने परिवार को पाकिस्तान “वापस घर चले जाने” की सलाह दी.
राहेल ने आगे कहा कि अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हम एकजुट रहें और एकता बनाए रखें. चाहे वह यहूदी-विरोध हो, इस्लाम-विरोध हो या नस्लवाद, हमें इनमें से किसी का भी विरोध नहीं करना चाहिए.
उस्मान ख्वाजा ने जताया था दुख
उस्मान ख्वाजा ने इससे पहले हमले की निंदा की थी. उन्होंने रविवार को अपने पहले बयान की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ कैप्शन था, “पूरे बोंडी और यहूदी समुदाय के लिए, दो साल में दो भयानक अपराध. आज बोंडी से वाकई दिल दहला देने वाली खबर आई है. ख्वाजा ने साथ में एक टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया था.
ये भी पढ़ें: U19 एशिया कप जीतकर हद पार कर गए सरफराज, भारतीय खिलाड़ियों पर दिया खून खौलाने वाला बयान, मचा बवाल!