गेहूं, मटर को पाला मारे… इसके पहले किसान करें उपाय, दिन में छिड़काव, रात को धुआं, बच जाएगी फसल

गेहूं, मटर को पाला मारे… इसके पहले किसान करें उपाय, दिन में छिड़काव, रात को धुआं, बच जाएगी फसल


Last Updated:

Agriculture Tips: ठंड बढ़ने के साथ फसलों पर पाले का संकट बढ़ता जा रहा है. इसके पहले गेहूं, मटर की पत्तियां पीली पड़ें और किसानों को नुकसान हो. एक्सपर्ट का बताया ये तरीका किसान जरूर अपनाएं.

Agriculture Tips. मध्य प्रदेश के छतरपुर में 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया है. पाले की संभावना तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है. कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक किसान भाई अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं. छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि अगर तापमान 5 डिग्री से कम होता है तो फसलों में पाला पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

सब्जी से लेकर मटर में नुकसान 
डॉ. कमलेश बताते हैं कि वर्तमान में तापमान लगभग 5 से 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है. इससे मिर्च, टमाटर, बैंगन, आलू और मटर की फसलों में पाला पड़ने की प्रबल संभावना है. पाले से फसलों को बचाने हेतु किसानों को सलाह दी जाती है कि वह शाम के समय खेत में धुआं करने की व्यवस्था करें. साथ ही हल्की सिंचाई करें. 2.5 ग्राम सल्फर एक लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें, ताकि तापमान का प्रतिकूल प्रभाव कम किया जा सके.

पाले से गेहूं की पत्तियां पीली 
डॉ. कमलेश बताते हैं कि जब तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना रहता है तब गेहूं की फसल में पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. इसका मुख्य कारण ठंड के कारण जड़ों की सक्रियता कम होना है. इससे नाइट्रोजन का अवशोषण प्रभावित होता है.  इस समस्या के तुरंत समाधान के लिए किसान 2 किग्रा यूरिया को 100 लीटर पानी में घोलकर पत्तियों पर छिड़काव कर लें. गेहूं फसल को पाले से बचने के लिए किसान रात के समय खेतों में हल्का धुआं भी कर सकते हैं. साथ ही खेत की मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करें. इससे तापमान नियंत्रित रहेगा और फसल को ठंड से नुकसान नहीं होगा.

डॉ. अहिरवार बताते हैं कि तिलहनी फसलों में सल्फर का छिड़काव करने से पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और पाले के प्रभाव को काम किया जा सकता है. सल्फर के छिड़काव से फसल में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है. 2.5 ग्राम सल्फर एक लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कर सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

गेहूं, मटर को पाला मारे… इसके पहले करें उपाय, दिन में छिड़काव, रात को धुआं



Source link