कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाते बच्चे, कलेक्टर ने कहा सुबह 9 बजे के बाद लगाएं स्कूल।
उत्तरी हवाओं से ग्वालियर में दिन का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। यही कारण है कि शनिवार के बाद रविवार भी कोल्ड-डे रहा। सोमवार को भी सुबह 11 बजे तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई। जिससे दृश्यता 50 मीटर ही रह ग
.
तेज सर्दी और कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली ट्रेनें चार से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। आज दोपहर बाद धूप निकलने की उम्मीद है पर आसमान में छाए बादलों और सर्द हवा के कारण इसका ज्यादा असर नहीं रहने वाला। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान कम ही रहेगा।
लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही
ग्वालियर-चंबल अंचल में अब ठंड अपना कहर बरपा रही है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरा के चलते लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। सोमवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई है। दोपहर 11 बजे तक सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए हैं।
सामान्य से 6.8 डिग्री कम रहा रविवार को तापमान
रविवार रात का पारा 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है, लेकिन दिन में इसके उल्टा मामला है। बीते रोज (रविवार) दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम था। जिस कारण रविवार को कोल्ड डे माना गया था। यही कारण है कि कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान ने ठंड को देखते हुए स्कूल सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।
सोमवार दोपहर तक ग्वालियर में इस तरह कोहरा रहा है
अगले 24 घंटे में और गिरेगा पारा वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसके चलते वहां से सर्द हवाएं आ रही हैं। जिससे आगामी 24 घंटे में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही दिन में धूप के तेवर ढीले रहने पर दिन के तापमान में गिरावट आएगी। जिससे दिन में अच्छी ठंड का अहसास होगा। आज से सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगे स्कूल तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि अब सभी प्राइवेट-सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगे, जबकि लोगों की मांग है कि ठंड के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर देना चाहिए। यदि इसी तरह ठंड बढ़ती रही तो एक-दो दिन में स्कूलों में छुट्टी घोषित हो सकती है। हमसफर से लेकर वंदेभारत सहित 15 ट्रेनें 1 से 4 घंटे लेट घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वंदे भारत, गतिमान, राजधानी और शताब्दी सहित 15 ट्रेनें 1 से 4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। सचखंड एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 3 घंटे 40 मिनट लेट हुई। इसके साथ ही श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटे 14 मिनट देरी से ग्वालियर पहुंची। जो ट्रेन रविवार रात को ग्वालियर आनी थी वह सोमवार सुबह आई हैं। सोमवार सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर तक ग्वालियर स्टेशन पहुंची हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान होकर 60 से अधिक यात्रियों ने टिकट रद्द कराए।