Last Updated:
Sidhi news: विंध्य क्षेत्र में सर्दियों में अदरक-लहसुन और टमाटर की चटनी खास तौर पर बनाई जाती है. यह 5 मिनट में सिलबट्टे पर तैयार होती है. ठंड में इसका स्वाद और खुशबू अलग होती है, जो रोटी-पराठे के साथ बेहद पसंद की जाती है.
सीधीः मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में ठंड के सीजन में खाने के साथ अदरक-लहसुन और टमाटर की चटनी को परोसा जाता है. सर्दियों में अदरक, लहसुन और टमाटर से बनी चटनी लगभग हर थाली का अहम हिस्सा होती है. यह चटनी न केवल भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार मानी जाती है.
यूनानी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जुबैर अली ने लोकल 18 से बताया कि अदरक और लहसुन दोनों की तासीर गर्म होती है. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दियों में होने वाली सर्दी खांसी और संक्रमण से बचाव में सहायक होते हैं.
मौसमी चटनी का होता है प्रयोग
5 मिनट में तैयार होती है चटनी
रसोईया के मुताबिक, यह देसी झटपट चटनी महज 5 मिनट में तैयार हो जाती है. इसके लिए ताजा टमाटर, अदरक, लहसुन और मिर्च को सिलबट्टे पर धीरे-धीरे पीसा जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हरा धनिया, लहसुन और प्याज के हरे पत्ते स्वाद अनुसार नमक मिलाया जाता है. खटास के लिए अमचूर या नींबू का रस डाला जाता है, जिससे चटनी चटपटी होती है. रसोईया के अनुसार इस चटनी को थोड़ा भूनकर भी बनाया जा सकता है. इसके लिए टमाटर, अदरक और लहसुन को हल्के तेल में भूनकर पीसा जाता है, जिससे स्वाद और भी गहरा हो जाता है. यह चटनी रोटी, पराठा, दाल-चावल या बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें