छतरपुर में दलित युवक से बेरहमी से मारपीट: जूते-लातों से पिटाई; गंभीर हालत में भर्ती कराया – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में दलित युवक से बेरहमी से मारपीट:  जूते-लातों से पिटाई; गंभीर हालत में भर्ती कराया – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर शहर में एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पंजाब बैंक के सामने हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है।

.

फुटेज में दिख रहा है कि युवक को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर जूते और लातों से हमला किया गया। हमलावर उसके चेहरे पर चढ़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना छतरपुर पुलिस के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत हुई है।

2 दिन पहले का मामला, आरोपियों को भेजा जेल TI सिटी कोतवाली अरविंद दांगी ने बताया कि मामले में सिटी कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला 20 दिसंबर का दो दिन पुराना है। आरोपी सुनील मिश्रा को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। CCTV वीडियो 2 दिन बाद सामने आया है।



Source link