झाबुआ में स्कूल टीचर पुल से नदी में कूदा: वॉट्सऐप पर लिखा- मेरी मौत का कारण ग्लेशियर कॉन्वेंट स्कूल, बेड टच के आरोप लगे थे – Jhabua News

झाबुआ में स्कूल टीचर पुल से नदी में कूदा:  वॉट्सऐप पर लिखा- मेरी मौत का कारण ग्लेशियर कॉन्वेंट स्कूल, बेड टच के आरोप लगे थे – Jhabua News


झाबुआ जिले के सारंगी चौकी क्षेत्र के बोडायता निवासी अजय नामक टीचर ने सोमवार दोपहर पेटलावद-रतलाम मार्ग पर स्थित माही नदी के पुल से छलांग लगा दी। घटना के बाद से टीचर की तलाश जारी है।

.

टीचर बस से पुल पर पहुंचा था और उसका बैग मौके पर मिला है। छलांग लगाने से पहले उसने अपने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस पोस्ट किया था, जिससे चिंतित होकर उसके मित्रों और परिजनों ने तलाश शुरू की। झाबुआ से गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची है और उसकी खोजबीन कर रही है।

निजी स्कूल में पढ़ाता था शिक्षक

बताया जा रहा है कि युवक सारंगी के एक निजी स्कूल में शिक्षक था। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक ने अपने स्टेटस में लिखा था, “मेरी मौत का कारण ग्लेशियर कॉन्वेंट स्कूल सारंगी है, झूठे इल्जाम लगाए गए हैं।”

बच्चियों पर बेड टच करने के लगे थे आरोप

इस बीच, स्कूल प्रबंधन अभिभावकों के साथ पेटलावद थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, कुछ बच्चियों के अभिभावकों ने शिक्षक पर ‘बेड टच’ की शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल ने युवक से बात कर उसे वेतन देकर स्कूल से निकाल दिया था।

यह घटनाक्रम युवक को स्कूल से निकाले जाने के बाद सामने आया है। गोताखोरों की टीम माही नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है।

युवक की तलाश जारी

सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे ने बताया कि जैसे ही युवक ने स्टेट्स लगाया उसके मित्रों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर माही नदी पर दोपहर में ढाई बजे पहुंच गए थे। यहां से बेग ओर मोबाइल मिला है। फिलहाल गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण दिक्कत आ रही है।



Source link