पूर्व मंत्री दीपक जोशी तीन पत्नियों के विवाद में फंसे: पल्लवी के बाद अब शिखा सामने आईं, बोलीं- दोनों ने पति को हनीट्रैप में फंसाया – Madhya Pradesh News

पूर्व मंत्री दीपक जोशी तीन पत्नियों के विवाद में फंसे:  पल्लवी के बाद अब शिखा सामने आईं, बोलीं- दोनों ने पति को हनीट्रैप में फंसाया – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी इन दिनों अपने राजनीतिक जीवन से कहीं ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। एक-एक कर तीन महिलाओं के उनकी पत्नी होने के दावों ने एक ऐसे विवाद को जन्म दे दिया है, जो

.

यह मामला 4 दिसंबर को तब सार्वजनिक हुआ, जब महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दीपक जोशी उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आते ही यह विवाद सिर्फ एक शादी तक सीमित नहीं रहा।

दो और महिलाएं, नम्रता जोशी और शिखा जोशी ने भी दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा ठोंक दिया। जिससे यह सवाल खड़ा हो गया कि आखिर दीपक जोशी की वास्तविक पत्नी कौन है? इस ‘तीन पत्नियों’ के त्रिकोण के बीच, अब शिखा जोशी खुलकर दीपक जोशी के बचाव में उतर आई हैं।

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को एक सोची-समझी साजिश और ‘हनी ट्रैप’ करार देते हुए दावा किया है कि उनके ‘पति’ निर्दोष हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। शिखा का कहना है, ‘मैं मरते दम तक अपने सिंदूर और मंगलसूत्र की लाज रखूंगी। मेरे पति निर्दोष हैं और मैं आखिरी सांस तक उनके साथ खड़ी रहूंगी।’ पढ़िए रिपोर्ट

शिखा जोशी का पलटवार-‘यह साजिश है, इत्तफाक नहीं’ इस पूरे प्रकरण में सबसे आक्रामक रुख शिखा जोशी ने अपनाया है। उन्होंने सीधे तौर पर पल्लवी सक्सेना और नम्रता जोशी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह पूरा विवाद योजनाबद्ध तरीके से रचा गया है। शिखा का दावा है कि पल्लवी और नम्रता आपस में गहरी दोस्त हैं।

उन्होंने सवाल उठाया, अगर ये सब साजिश नहीं है तो फिर क्या है? मैं इतने सालों से दीपक जी की पत्नी हूं, क्या कभी मेरे या मेरे पति के खिलाफ इस तरह की कोई खबर सामने आई? 2025 से पहले ऐसा कुछ भी नहीं था, फिर अचानक अब ही यह सब क्यों सामने आ रहा है?

दीपक जोशी ने शिखा जोशी से भी शादी की थी।

दीपक जोशी ने शिखा जोशी से भी शादी की थी।

होटल में मुलाकात और वायरल तस्वीरों पर सवाल शिखा ने अपने दावे को पुख्ता करने के लिए एक सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नम्रता और पल्लवी को हाल ही में एक साथ होटल में बैठकर खाना खाते और मस्ती करते देखा गया है। ‘दोनों एक साथ बैठी हैं, खुश नजर आ रही हैं, और फिर अचानक मेरे पति का नाम विवाद में घसीट लिया जाता है।

‘हनी ट्रैप’ का गंभीर आरोप और कानूनी कार्रवाई की तैयारी शिखा जोशी इस मामले को एक कदम और आगे ले जाते हुए इसे ‘हनी ट्रैप’ से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘इन लोगों की पूरी गैंग है। यह सिर्फ दो-तीन महिलाओं का काम नहीं, बल्कि चार-पांच लोग मिलकर यह सब कर रहे हैं। मेरे पति को हनी ट्रैप के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।’

उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इन आरोपों को सिर्फ हवा में नहीं उछाल रहीं, बल्कि इस मामले को कानूनी अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शिखा ने बताया कि वह इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी हैं। उनका कहना है कि वह हर कॉल, मैसेज और डिजिटल सबूत की विस्तृत जांच करवाएंगी ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।

पल्लवी राज सक्सेना ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

पल्लवी राज सक्सेना ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

शिखा बोलीं- पल्लवी ने पहले बधाई दी, फिर धमकी दी थी शिखा ने पल्लवी सक्सेना को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उनकी (शिखा की) शादी की घोषणा हुई थी, तब पल्लवी ने उन्हें बधाई दी थी। लेकिन कुछ ही दिनों में पल्लवी का रवैया पूरी तरह बदल गया। शिखा के अनुसार, “कुछ दिन बाद ही पल्लवी का लहजा बदल गया। उसने मुझे धमकी दी और कहा कि ‘आप मुझे नहीं जानती हैं।’

फिर एक समय ऐसा भी आया जब उसने यह तक कहा कि वह दीपक जोशी को जानती ही नहीं। अगर वह उन्हें नहीं जानती, तो फिर यह सब क्या है?”

संघ में पद और अवॉर्ड्स से जुड़ी साजिश? शिखा जोशी इस विवाद के समय पर भी सवाल उठा रही हैं और इसे अपनी बढ़ती सामाजिक पहचान से जोड़कर देख रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हाल ही में संघ में एक बड़ा पद मिला है। उनका कहना है, ‘हो सकता है कि इसी वजह से मुझे या मेरे पति को नुकसान पहुंचाने की यह साजिश रची जा रही हो।’

शिखा जोशी ने दीपक जोशी के साथ सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

शिखा जोशी ने दीपक जोशी के साथ सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

पति की मानसिक स्थिति और परिवार का साथ उन्होंने यह भी बताया कि 23 नवंबर को उन्हें “हिंदू रत्न” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और जल्द ही दिल्ली में उन्हें एक और सम्मान मिलने वाला है। शिखा ने आशंका जताई कि उनकी बढ़ती सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान के कारण भी इस विवाद को जानबूझकर हवा दी जा रही है।

इस विवाद का असर दीपक जोशी पर भी पड़ रहा है। शिखा ने बताया कि उनके पति इस पूरे घटनाक्रम से मानसिक रूप से बेहद परेशान और घबराए हुए हैं। “उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि इन लोगों ने क्या-क्या चीजें निकाल ली हैं। मैंने उनसे कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं इस मामले को ऊपर तक लेकर जाऊंगी।”

दीपक जोशी बोले- ‘गलतियां की हैं, बेईमानी नहीं’ विवाद के केंद्र में मौजूद दीपक जोशी ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने सधा हुआ और नपा-तुला बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हम लोग सार्वजनिक जीवन जीते हैं और सार्वजनिक जीवन में किसी प्रकार की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर हम गलतियां करते हैं तो कहीं न कहीं प्रायश्चित होना चाहिए।

मैं राजनीति में अपने पिता को आदर्श मानते हुए और अटल बिहारी वाजपेयी को भगवान मानते हुए कहना चाहूंगा कि हमने गलतियां की होंगी, बेईमानी नहीं की है। अगर गलतियां हैं तो गलतियों का प्रायश्चित है।’ उन्होंने मामले को कानून पर छोड़ते हुए कहा, ‘अगर मैं दोषी हूं तो भारतीय कानून मुझे दोषी ठहराएगा। निर्दोष होऊंगा तो निर्दोष ठहराया जाऊंगा। आज मैं यह नहीं कह सकता कि मैं दोषी हूं या सामने वाला दोषी है।’



Source link