बहू ससुर संग पीती थी शराब, बदनामी होती देख पोते ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला

बहू ससुर संग पीती थी शराब, बदनामी होती देख पोते ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला


Last Updated:

Rewa News: मृतक के दूसरे नाती ने पुलिस को बताया कि उसके भाई करण साकेत ने दादा श्रीनिवास साकेत पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए. आरोपी ने दादा पर लगातार डंडे बरसाए. गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग श्रीनिवास साकेत की मौके पर ही मौत हो गई.

रीवा. समाज में लगातार नैतिक मूल्यों के पतन की खबरें आती हैं. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां एक पोते ने अपने दादा (बाबा) की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसकी मां के साथ बैठकर हर दिन शराब का सेवन करते थे. यह बात पोते को नागवार गुजरती थी. बदनामी से तंग आकर गुस्से में उसने अपने बाबा को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल यह पूरा मामला रीवा शहर के बिछिया थाने से चार किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी बस्ती का है. मृतक का नाम श्रीनिवास साकेत है. बंदरांव के रहने वाले श्रीनिवास घटना वाले दिन बैंक से पैसे निकालने के बाद दोपहर को शराब लेकर घर पहुंचे. वह बेटे और पोते की गैरमौजूदगी में अपनी बहू के साथ शराब पीने लगे, जिसकी जानकारी एक बार फिर पारिवारिक सदस्यों द्वारा महिला के बेटे करण साकेत को दी गई. करण घर पहुंच गया और इसी दौरान घर में उसका बाबा से विवाद होने लगा. श्रीनिवास करण से झगड़ने लगा.

बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के नाती ने बताया कि इसी बीच करण ने अपने दादा श्रीनिवास साकेत के ऊपर डंडे से हमला कर दिया. उसने दादा पर लगातार डंडे बरसाए. गंभीर चोट लगने से श्रीनिवास साकेत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्या के बाद करण मौके से फरार हो गया. दिनदहाड़े इस निर्मम हत्या से ग्रामीण दहशत में हैं.

आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए CSP राजीव पाठक ने लोकल 18 को बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस को घटनास्थल पर शव के पास एक महिला नशे की हालत में बैठी मिली जबकि मुख्य आरोपी फरार था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. फिलहाल थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल गांव में तैनात है. आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

बहू ससुर संग पीती थी शराब, बदनामी होती देख पोते ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला



Source link